कश्मीर पर जुबान संभाल के... पाकिस्तान को जाकर सलाह दें, इस्लामिक ग्रुप IOC को भारत से अच्छे से समझा दिया
MEA ने कहा कि OIC को भारत के पूरी तरह से आंतरिक मामलों पर कोई राय देने का अधिकार नहीं है। मंत्रालय ने फिर से दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र-शासित प्रदेश भारत का अहम और अटूट हिस्सा हैं। यह बयान तब आया जब न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान जम्मू-कश्मीर पर OIC कॉन्टैक्ट ग्रुप की बैठक हुई।



























































