North Carolina University में यौन शोषण का बड़ा Scandal, 11 पूर्व खिलाड़ियों ने लगाए गंभीर आरोप
नॉर्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के पूर्व ट्रेनर रॉबर्ट मर्फी पर कई खिलाड़ियों ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। मेडिकल ट्रीटमेंट की आड़ में हुए इस कथित दुर्व्यवहार का मामला 2013 से जुड़ा है। यह प्रकरण खेल संस्थानों में निगरानी तंत्र की विफलता को उजागर करता है और खिलाड़ियों की सुरक्षा के प्रति विश्वविद्यालय प्रशासन की जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।



























































