Manipur Violence | मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियार और 1,800 किलो खसखस बरामद

Manipur Violence
ANI
रेनू तिवारी । Apr 11 2026 10:29AM

मणिपुर में शांति बहाली और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। शुक्रवार को चुराचंदपुर और चंदेल जिलों में चलाए गए दो अलग-अलग ऑपरेशनों में सुरक्षा बलों ने न केवल हथियारों का जखीरा बरामद किया, बल्कि नशीले पदार्थों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को भी विफल कर दिया।

मणिपुर में शांति बहाली और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। शुक्रवार को चुराचंदपुर और चंदेल जिलों में चलाए गए दो अलग-अलग ऑपरेशनों में सुरक्षा बलों ने न केवल हथियारों का जखीरा बरामद किया, बल्कि नशीले पदार्थों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को भी विफल कर दिया।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, आरोपियों को शुक्रवार को चूड़ाचांदपुर थाना क्षेत्र के टी बंगला एमवीसीपी इलाके से गिरफ्तार किया गया। बयान के मुताबिक, उनके पास से एक कार्बाइन, नौ मिमी की एक पिस्तौल, 1,800 किलोग्राम खसखस से भरे 36 बोरे और दो वाहन जब्त किए गए।

इसे भी पढ़ें: US- Iran Ceasefire | इस्लामाबाद समिट है मध्य-पूर्व में शांति की आखिरी उम्मीद? ईरान-अमेरिका के बीच निर्णायक वार्ता शुरू

वहीं, एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने चंदेल जिले के चकपिकारोंग थाना क्षेत्र में ताइजांग गांव के वन क्षेत्र से हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा भी बरामद किया। बरामद किए गए सामान में एके-47 राइफल, मैगजीन सहित चार देसी बंदूकें, सात मोर्टार, आईईडी बनाने से संबंधित सामग्री और पांच वॉकी-टॉकी सेट शामिल हैं।

मणिपुर में दो वर्ष पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से ही सुरक्षा बल राज्य में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। मई 2023 में मणिपुर में मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच हुई जातीय हिंसा में260 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: West Bengal Elections 2026 | बंगाल के चुनावी रण में मोदी की 'त्रिशक्ति' रैली! कटवा, जंगीपुर और कुशमंडी में भरेंगे हुंकार

सुरक्षा बलों का मानना है कि इस तरह की बरामदगी से उपद्रवी तत्वों के मंसूबों को कमजोर करने और राज्य में हथियारों के अवैध प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क के पीछे के मास्टरमाइंड का पता लगाया जा सके।

All the updates here:

अन्य न्यूज़