Vrindavan Boat Tragedy: यमुना नदी में नाव पलटने से मचा कोहराम, 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता
वृंदावन के श्रृंगार घाट के पास यमुना नदी में एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। प्रशासन द्वारा बचाव अभियान जारी है, जिसमें अब तक 22 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है और एनडीआरएफ की टीमें लापता लोगों की तलाश कर रही हैं।



























































