Wipro के नतीजे तय करेंगे IT Sector की चाल, Management Commentary और Buyback पर फोकस
आईटी दिग्गज विप्रो आज मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर रही है, लेकिन बाजार की असली उत्सुकता लगभग 16,000 करोड़ रुपये के संभावित शेयर पुनर्खरीद को लेकर है। राजस्व वृद्धि और मुनाफे के आंकड़ों के साथ, निवेशक भविष्य की मांग पर प्रबंधन की टिप्पणी और AI से जुड़ी आमदनी के संकेतों का बारीकी से विश्लेषण करेंगे, जो शेयर की दिशा तय करेगा।



























































