PoK पर जिसका डर था पाकिस्तान ने वही कर डाला, सेना का ताबड़तोड़ एक्शन शुरू!

Pakistan
AI Image
अभिनय आकाश । Apr 16 2026 9:19PM

एलओसी पर पाकिस्तान की नई साजिश बुरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के 70 लॉन्च पैड से करीब 800 आतंकी घुसपैठ की फिराक में है। लेकिन इस बार खेल बहुत अलग है और यही बात सबसे ज्यादा खतरनाक भी साबित हो रही है।

ऑपरेशन सिंदूर में तगड़ी मार खाने के बाद भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। बॉर्डर पर पाकिस्तान ऐसी हरकतें कर रहा है जो फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा रही हैं। भारत ने भी बता दें कि पाकिस्तान को इस बार तगड़ा सबक सिखाने की अपनी पूरी तैयारियों को कर लिया है। आपने लव जिहाद के अड्डे तो देख ही लिए जो इन दिनों आपने कई सारी खबरें देखी। लेकिन अब आप आतंकियों के खुफिया डे को भी देख लीजिए। एलओसी पर पाकिस्तान की नई साजिश बुरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के 70 लॉन्च पैड से करीब 800 आतंकी घुसपैठ की फिराक में है। लेकिन इस बार खेल बहुत अलग है और यही बात सबसे ज्यादा खतरनाक भी साबित हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: Trump की पत्नी को प्रपोज करने वाले को टर्किश दुल्हन क्यों चाहिए? मेलोनी को भी भेजा शादी का ऑफर

खुफिया रिपोर्ट्स में जो खुलासा हुआ है उसके मुताबिक पाकिस्तान की नई रणनीति की तरफ इशारा किया गया है। अब तक एक साथ बड़े ग्रुप में घुसपैठ की कोशिश की जाती थी। लेकिन अब मुनीर की यह जो टेरर आर्मी है, इसने अपना प्लान बदल लिया है। छोटे-छोटे लॉन्चपड तैयार किए गए हैं। घने जंगलों के बीच इन्हें छिपाया गया है ताकि कोई भी सेटेलाइट और निगरानी से इन्हें बचाया जा सके। और सबसे अहम बदलाव 10 से 15 आतंकियों के छोटे-छोटे ग्रुप्स अलग-अलग जगहों से एक साथ घुसपैठ करेंगे। यानी एक साथ कई जगहों पर दबाव बनाने की कोशिश। आप अपने ही देश में संकट से झूंझ रहा पाकिस्तान एक बार फिर आतंक के सहारे भारत को निशाना बनाने की फिराक में है। कोशिश कर रहा है। खुफिया रिपोर्ट्स में जो खुलासा हुआ है उसके मुताबिक पीओके में 70 से ज्यादा लॉन्चपड एक्टिव है और 800 से 1000 आतंकी जो हैं वो घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। पहले यही आंकड़ा 100 से 200 के बीच था। यानी कुछ ही महीनों में यह पांच गुना ज्यादा बढ़ गए हैं। यह कोई सामान्य बात नहीं है। बल्कि यह एक बड़ी साजिश की तरफ साफ-साफ इशारा है। सूत्र बताते हैं कि घाटी में पाकिस्तान का लोकल नेटवर्क कमजोर पड़ चुका है। ओवरग्राउंड वर्कर्स की कमर टूट चुकी है और स्थानीय सपोर्ट लगभग खत्म हो चुका है। ऐसे में अब पाकिस्तान मजबूर है। 

इसे भी पढ़ें: राजधानी Delhi के Vasant Enclave में गुंडाराज, Army Brigadier को टोकना पड़ा भारी, 2 Arrested

सीधे ट्रेंड आतंकियों को भेजने के लिए और यही वजह है कि लश्कर जैसे आतंकी संगठन भी आईएसआई पर दबाव बना रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल अभी ही ये क्यों हो रहा है? खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया की नजरें जो है वो इस वक्त मिडिल ईस्ट के तनाव पर है। भारत में चुनावी माहौल है। यानी पाकिस्तान इस मौके का फायदा उठाकर ध्यान भटकाने की कोशिश में है। लेकिन पाकिस्तान शायद यह भूल रहा है कि यह नया भारत है। अब हर घुसपैठ का जवाब सीमा पर ही नहीं बल्कि हर स्तर पर दिया जाता है। भारतीय सेना पूरी तरह से अलर्ट है और अपनी पूरी तैयारियां इन्होंने कर ली है और हर साजिश को नाकाम करने के लिए भी यहां पर अलर्टनेस पहले से ही है। एलओसी पर साजिश बढ़ी है लेकिन इस बार भारत की तैयारी उससे कई गुना ज्यादा बड़ी है। मुनीर की टेरर आर्मी के जितने भी मोहरे हिंदुस्तान की सीमा में घुसने की हिमाकत करेंगे उनको जहन्नुम पहुंचाने के लिए हिंद के धुरंधर पूरी तरह से तैयार हैं। इसलिए इन्हें सोशल मीडिया पर जैसे ही ये खबर सामने आई और जैसे ही ये सारे दावे सामने आए उसके बाद सोशल मीडिया पर ये पाकिस्तान को नसीहत दी जाने लगी कि इस बार अगर भारत को छेड़ोगे तो भारत तुम्हें छोड़ेगा नहीं और इस बार भूगोल से पाकिस्तान का ना

All the updates here:

अन्य न्यूज़