Asian Para Games: Pramod Bhagat और Krishna Nagar की जोड़ियां सेमीफाइनल में, दो पदक पक्के

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Krishna Nagar की जोड़ियां सेमीफाइनल में, दो पदक पक्के
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

एशियाई पैरा खेलों के बैडमिंटन मुकाबलों में भारत की दो मिश्रित युगल जोड़ियों ने अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कृष्णा नागर और नित्याश्री ने चीनी ताइपै की जोड़ी को सीधे सेटों में शिकस्त देकर एसएच6 वर्ग में मेडल पक्का किया। वहीं प्रमोद भगत और मनीषा रामदास ने थाईलैंड के प्रतिद्वंद्वियों को हराकर एसएल3-एसयू5 स्पर्धा के अंतिम चार में प्रवेश हासिल किया।

भारत के प्रमोद भगत और मनीषा रामदास और कृष्णा नागर और नित्याश्री सुमति सिवन की मिश्रित युगल टीमों ने एशियाई पैरा खेलों में अपनी अपनी स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के कर लिये। नागर और नित्या ने चीनी ताइपै के वू यू येन और जिन जिया सियांग को 21 . 15, 21 . 10 से हराकर ग्रुप ए में दूसरा स्थान हासिल किया और एसएच6 श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह श्रेणी उन खिलाड़ियों के लिए है जिनका कद कम है, और ऐसा ‘एकोंड्रोप्लेसिया’ या अन्य आनुवंशिक बदलावों जैसी स्थितियों के कारण होता है।

भगत और रामदास ने थाईलैंड के सिरिपोंग टीमारोम और चानिदा श्रीनावाकुल को 21 . 15, 21 . 14 से हराकर एसएल3 . एसयू5 वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। पैरा बैडमिंटन में एसएल3 उन खिलाड़ियों के लिये हैं जिनके शरीर के निचले अंगों में विकार है और जो आधे कोर्ट पर ही खेलते हैं जबकि एसयू5 ऊपर के अंगों में अक्षमता वाले खिलाड़ियों के लिये है। मिश्रित युगल में दोनों श्रेणी के खिलाड़ियों की जोड़ी होती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़