Kolkata में 3 अक्टूबर को होगा भारत और Brazil का मुकाबला, पूर्व कप्तान विजयन ने जताया उत्साह

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अनुसार पूर्व भारतीय कप्तान आई एम विजयन ने तीन अक्टूबर को कोलकाता में होने वाले भारत-ब्राजील अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मुकाबले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पांच बार की विश्व कप विजेता टीम के खिलाफ मैदान में उतरना युवा खिलाड़ियों के लिए जीवनभर का अनमोल अनुभव साबित होगा।
फुटबॉल के दिग्गज आई एम विजयन ने तीन अक्टूबर को कोलकाता में होने वाले भारत-ब्राजील अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि पांच बार की विश्व कप विजेता ब्राजील टीम का भारत आना युवा खिलाड़ियों के लिए जीवनभर याद रहने वाला अनुभव होगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की ओर से जारी बयान के अनुसार, विजयन ने कहा कि ब्राजील टीम का भारत दौरा देश के फुटबॉल के लिए बड़ा सकारात्मक कदम होगा और इससे भारतीय फुटबॉल को दुनियाभर में पहचान मिलेगी। पूर्व भारतीय कप्तान विजयन ने कहा, ‘‘युवा खिलाड़ी उनके खिलाफ खेलेंगे और अनुभव हासिल करेंगे, जो बहुत बड़ी बात है।
इसे भी पढ़ें: India vs Brazil: बाइचुंग भूटिया ने की Boycott की अपील, बोले- 30 करोड़ Football Development पर हों खर्च
यह उनके लिए जीवनभर की याद बन जाएगी। ’’ विजयन को भारत के अब तक के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।
अन्य न्यूज़














