FIFA World Cup: वेल्स के खिलाफ विश्वकप में गोल करने पर पेले ने वेह को दी बधाई

Pele
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने अमेरिका के फारवर्ड टिमोथी वेह को विश्वकप में वेल्स के खिलाफ गोल करने पर बधाई दी। वेह ने सोमवार का खेले गए मैच में 36वें मिनट में गोल किया। इस तरह से वह वेल्स के खिलाफ विश्वकप में गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले पेले ने 1958 में वेल्स के खिलाफ गोल किया था।

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने अमेरिका के फारवर्ड टिमोथी वेह को विश्वकप में वेल्स के खिलाफ गोल करने पर बधाई दी। वेह ने सोमवार का खेले गए मैच में 36वें मिनट में गोल किया। इस तरह से वह वेल्स के खिलाफ विश्वकप में गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले पेले ने 1958 में वेल्स के खिलाफ गोल किया था। तब पेले 17 साल के थे। वेल्स ने इससे पहले आखिरी बार 1958 में विश्वकप में हिस्सा लिया। अमेरिका ने वेह के गोल की मदद से वेल्स के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ खेला।

इसे भी पढ़ें: विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सात भारतीयों के पदक पक्के

वेह ने गोल करने के बाद जश्न मनाने की अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। पेले ने उनकी इस पोस्ट पर ही टिप्पणी की थी। इस महान फुटबॉलर ने कहा,‘‘ बधाई। यह खूबसूरत गोल था। सपना देखना जारी रखो सपने सच होते हैं।’’ वेह ने इस पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा,‘‘ फुटबॉल के बादशाह से इस तरह का प्रेरणादायी संदेश मिलना आशीर्वाद और सम्मान है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़