गोल्फर वाणी कपूर ने नये सत्र में पहला खिताब जीता

[email protected] । Feb 23 2017 5:04PM

युवा गोल्फर वाणी कपूर ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के चौथे चरण का खिताब जीता जो इस सत्र में उनका पहला खिताब है। वाणी ने आखिरी दिन इवन पार का स्कोर बनाया।

कोलकाता। युवा गोल्फर वाणी कपूर ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के चौथे चरण का खिताब जीता जो इस सत्र में उनका पहला खिताब है। वाणी ने आखिरी दिन इवन पार का स्कोर बनाया। इस सात लाख रूपये इनामी प्रतियोगिता में उनका कुल स्कोर 213 रहा। 

अमनदीप द्राल ने दूसरा स्थान हासिल किया। सानिया शर्मा और शर्मिला निकोलेट समान 218 स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रही। जयपुर की अफशान फातिमा ने पांचवां स्थान हासिल किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़