एशियाई खेल में भारतीय खिलाड़ियो ने इंडियन ग्रां प्री में स्वर्ण पदक जीते

indian-athletes-win-gold-in-indian-grand-prix
चिंता यादव ने 10 मिनट 46.58 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

पटियाला। एशियाई खेलों में गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले तजिंदर सिंह ने इंडियन ग्रां प्री-एक में शनिवार को यहां सोने का तमगा हासिल किया। तजिंदर ने 20.13 मीटर गोला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। इंदरजीत सिंह ने 19.35 मीटर गोला फेंका और उन्हें रजत पदक मिला। जसदीप सिंह (18.59 मीटर) ने कांस्य पदक जीता। धारुन अयासामी ने पुरूषों की 400 मीटर दौड़ 50.05 सेकेंड में पूरी करके स्वर्ण पदक हासिल किया। एमपी जाबिर दूसरे और एम रामचंद्रन तीसरे स्थान पर रहे।

इसे भी पढ़े: लड़ाकू विमान में उड़ान भरकर सिंधू ने रचा इतिहास, कहा- तेजस है असली हीरो

पुरूषों की 800 मीटर का स्वर्ण पदक मनजीत सिंह ने जीता। उन्होंने एक मिनट 48.54 सेकेंड का समय निकाला। महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में अनु रानी ने 57.88 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में पारूल चौधरी ने एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता सुधा सिंह को हराकर उलटफेर किया। पारूल ने दस मिनट 45.12 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। सुधा ने 10 मिनट 54.80 सेकेंड में दौड़ पूरी की और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। चिंता यादव ने 10 मिनट 46.58 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़