भारत में खेलना घर में खेलने जैसा है: टिम वी

It feels like home playing in India Tim Weah

अमेरिका के स्ट्राइकर टिम वी ने कहा कि फीफा अंडर 17 विश्व कप में पराग्वे के खिलाफ 5–0 से मिली जीत के दौरान उन्हें ऐसा लगा मानो घर में खेल रहे हैं। अमेरिका ने ग्रुप चरण में भारत को 3–0 से हराया था।

नयी दिल्ली। अमेरिका के स्ट्राइकर टिम वी ने कहा कि फीफा अंडर 17 विश्व कप में पराग्वे के खिलाफ 5–0 से मिली जीत के दौरान उन्हें ऐसा लगा मानो घर में खेल रहे हैं। अमेरिका ने ग्रुप चरण में भारत को 3–0 से हराया था। पराग्वे के खिलाफ कल के मैच के दौरान जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर मौजूद करीब 34000 दर्शकों ने अमेरिकी टीम का समर्थन किया।

मैच में हैट्रिक लगाने वाले वी ने कहा,‘‘जैसे ही हम मैदान पर उतरे, दर्शक मेरा नाम और अमेरिका अमेरिका चिल्ला रहे थे। हमने एक दूसरे से कहा कि ऐसा लग रहा है मानो अपने घर में खेल रहे हैं। दर्शकों के समर्थन से हमारा आत्मविश्वास बढा। यह शानदार था। आप सभी को धन्यवाद।

’’वी ने मैच में अपने दूसरे गोल को कैरियर का सर्वश्रेष्ठ गोल बताया। उन्होंने कहा ,‘‘दूसरा गोल झटके में हुआ लेकिन क्रिस ग्लोस्टर के पास के बिना यह संभव नहीं था। मैं उसका शुक्रगुजार हूं। मैने ऐसा खूबसूरत गोल पहले कभी नहीं किया। यह मेरे कैरियर का सर्वश्रेष्ठ गोल है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़