जादूमणि सिंह ने Commonwealth Games में जीता Silver Medal, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार

Jadumani Singh
ANI
अंकित सिंह । Aug 1 2026 5:14PM

भारतीय मुक्केबाज जादूमणि सिंह ने पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए ऐतिहासिक शुरुआत की, जबकि प्रीति पवार (54 किग्रा) और जैस्मिन लैंबोरिया (57 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। यह प्रदर्शन भारतीय मुक्केबाजी दल के दमदार प्रदर्शन और भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित करता है।

22 साल के जादुमणि सिंह मंडेन्गबाम ने शनिवार (1 अगस्त) को अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। मणिपुर के इरोइसेम्बा के रहने वाले इस बॉक्सर ने चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। पुरुषों के 55kg कैटेगरी के फ़ाइनल में उनका मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया के जे डिक्सन से हुआ, लेकिन उन्हें दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: Commonwealth Games 2026: India का Sports में जलवा! Boxing में 2 Gold, Triple Jump में 2 Medals भारत के नाम

मणिपुर में जन्मे जादुमणि 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय बॉक्सर हैं। उनसे पहले, प्रीति पवार ने महिलाओं के 54kg कैटेगरी में गोल्ड जीता, जबकि जैस्मिन लैंबोरिया ने नॉर्दर्न आयरलैंड की माइकेला वॉल्श को हराकर महिलाओं के 57kg कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। शनिवार शाम को चल रहे गेम्स में सात और भारतीय बॉक्सर्स के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा। भारतीय मुक्केबाज जैसमीन लांबोरिया और प्रीति पवार ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के क्रमश: 57 किग्रा और 54 किग्रा वर्ग के फाइनल में जीत हासिल करके स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को एकतरफा 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 

इसे भी पढ़ें: Taipei Open: तन्वी शर्मा का आक्रामक खेल, मात्र 33 मिनट में दर्ज की जीत, अब Thuy Linh Nguyen से होगी खिताबी भिड़ंत

इसके बाद मौजूदा विश्व चैंपियन जैसमीन ने भी उत्तरी आयरलैंड की गत चैंपियन माइकेला वॉल्श को 5-0 के समान अंतर से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जैसमीन और वॉल्श के बीच पहला राउंड बेहद रोमांचक और कड़ा रहा, जिसमें दोनों मुक्केबाजों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। जैसमीन ने यह राउंड विभाजित फैसले के आधार पर अपने नाम किया। उन्होंने हालांकि दूसरे राउंड में कई प्रभावशाली पंच लगाते हुए शानदार वापसी कर सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज की। इससे पहले प्रीति ने स्वर्ण पदक मुकाबले में दमदार शुरुआत की और पहला राउंड सर्वसम्मत फैसले से जीता। पांचों जज ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में 10-8 का फैसला दिया। बैंटमवेट वर्ग की विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज प्रीति ने दूसरे राउंड में भी अपना दबदबा कायम रखा और शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दिन का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।

For more Sports News in Hindi Today please click here. 

All the updates here:

अन्य न्यूज़