- |
- |
जॉनी बेयरस्टॉ ने पहले टी20 में इंग्लैंड को दिलाई जीत, दक्षिण अफ्रीका को हराया
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- नवंबर 28, 2020 12:29
- Like

जॉनी बेयरस्टॉ ने 48 गेंद में नाबाद 86 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट पर 179 रन बनाये जिसके जवाब में इंग्लैंड ने चार गेंद बाकी रहते पांच विकेट पर 183 रन बनाये।
केपटाउन। जॉनी बेयरस्टॉ ने 48 गेंद में नाबाद 86 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट पर 179 रन बनाये जिसके जवाब में इंग्लैंड ने चार गेंद बाकी रहते पांच विकेट पर 183 रन बनाये। बेयरस्टॉ ने एक चौका और एक छक्का लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका ने मैच पर दबदबा बनाये रखा था लेकिन बूरान हेंडरिक्स के डाले 17वें ओवर में बेयरस्टॉ और कप्तान इयोन मोर्गन ने 28 रन बना डाले। इसी ओवर से मैच का नक्शा बदल गया।
इसे भी पढ़ें: तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ी अमित कुमार का टोक्यो ओलंपिक के सिलेक्शन ट्रायल में चयन
इंग्लैंड को इस ओवर से पहले 24 गेंद में 51 रन चाहिये थे लेकिन इसके बाद 18 गेंद में 23 रन की जरूरत थी। मोर्गन अगले ओवर में लुंगी एंगिडि की गेंद पर मिडविकेट में कैच दे बैठे। इसके बावजूद बेयरस्टॉ ने संयम बनाये रखकर फिनिशर की भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के जड़े। इससे पहले इंग्लैंड के लिये गेंदबाजी में सैम कुरेन ने 28 रन देकर तीन विकेट लिये। कोरोना वायरस महामारी के कारण ब्रेक के बाद दक्षिण अफ्रीका में यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था।
कोरोना महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक पर मंडरा रहा खतरा, रद्द होने की आशंका
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 22, 2021 11:19
- Like

द टाइम्स आफ लंदन ने सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि खेलों को रद्द किया जाएगा। इसने सत्ताधारी गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य के हवाले से यह खबर दी है।सूत्र ने कहा, ‘‘कोई भी सबसे पहले इस बात को नहीं कहना चाहता लेकिन सहमति यह है कि इसका आयोजन बेहद मुश्किल है।
तोक्यो। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक और स्थानीय आयोजकों को इन खबरों से जूझना पड़ रहा है कि स्थगित हो चुके तोक्यो ओलंपिक को रद्द कर दिया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के फैलने पर 10 महीने पहले स्थगित किए गए तोक्यो खेलों का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होना है लेकिन इन खेलों पर एक बार फिर खतरा मंडरा रहा है। द टाइम्स आफ लंदन ने सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि खेलों को रद्द किया जाएगा। इसने सत्ताधारी गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य के हवाले से यह खबर दी है।
इसे भी पढ़ें: 11 महीने बाद टेनिस में वापसी करेगी विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश बार्टी
सूत्र ने कहा, ‘‘कोई भी सबसे पहले इस बात को नहीं कहना चाहता लेकिन सहमति यह है कि इसका आयोजन बेहद मुश्किल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘निजी तौर पर मुझे नहीं लगता कि इसका आयोजन होगा।’’ शुक्रवार को हालांकि स्थानीय आयोजन समिति ने प्रत्यक्ष रूप से द टाइम्स की खबर का हवाला दिए बगैर कहा कि ओलंपिक के आयोजन की तैयारी आगे बढ़ रही है और उन्हें प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा का समर्थन हासिल है। बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्रीय सरकार, तोक्यो राज्य सरकार, तोक्यो 2020 आयोजन समिति, आईओसी और आईपीसी (अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति) सहित हमारे सभी साझेदारों का ध्यान इन गर्मियों में खेलों की मेजबानी पर है।’’ इसके अनुसार, ‘‘हमें उम्मीद है कि जितना जल्दी संभव हो दैनिक जीवन सामान्य होगा और हम सुरक्षित खेलों के आयोजन के लिए प्रयास जारी रखेंगे।
दो पेनल्टी पर चूकने के बावजूद बार्सीलोना ने क्लब कोरनेला को 2-0 से हराया
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 22, 2021 10:15
- Like

बार्सीलोना के लिए गुरुवार को हुए मुकाबले में दूसरा गोल मार्टिन ब्रेथवेट ने दागा। टीम के लिए मिरालेम जानिच भी पहले हाफ में पेनल्टी को गोल में बदलने से चूक गए थे।
मैड्रिड। ओसमाने डेम्बेले ने नियमित समय में पेनल्टी पर चूकने के बाद अतिरिक्त समय में गोल दागा जिससे बार्सीलोना ने कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के राउंड आफ 32 मुकाबले में तीसरे डिविजन के क्लब कोरनेला को 2-0 से हराया। बार्सीलोना के लिए गुरुवार को हुए मुकाबले में दूसरा गोल मार्टिन ब्रेथवेट ने दागा। टीम के लिए मिरालेम जानिच भी पहले हाफ में पेनल्टी को गोल में बदलने से चूक गए थे।
इसे भी पढ़ें: लियोनेल मेस्सी ने जड़ा शानदार गोल, बार्सीलोना ने लेवांटे को 1-0 से दी मात
दूसरी तरफ स्पेनिश लीग में लुई सुआरेज के दो गोल की बदौलत शीर्ष पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ऐबार को 2-1 से हराकर दूसरे स्थान पर चल रहे रियाल मैड्रिड और अपने बीच अंकों के अंतर को सात तक पहुंचा दिया। बार्सीलोना की टीम इस मैच में दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेस्सी के बिना खेल रही थी जिन्हें रविवार को स्पेनिश सुपर कप फाइनल में एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ टीम की 2-3 की हार के दौरान दो मैचों के लिए निलंबित किया गया।
💥💥 BOOM! @MartinBraith finishes things off with a goal just seconds before the final whistle! 0-2! pic.twitter.com/HgwJtTkbJw
— FC Barcelona (@FCBarcelona) January 21, 2021
दर्शकों की गैरमौजूदगी में होगा तोक्यो ओलंपिक? IOC के पूर्व उपाध्यक्ष ने दिया जवाब
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 21, 2021 14:42
- Like

आईओसी के पूर्व उपाध्यक्ष पाउंड ने कहा, तोक्यो ओलंपिक के दौरान दर्शकों की मौजूदगी अनिवार्य नहीं होगी।उन्होंने कहा कि अगर इस बार खेलों का आयोजन नहीं हुआ तो इन्हें रद्द कर दिया जाएगा। ये खेल दोबारा स्थगित नहीं होंगे। पाउंड ने कहा, ‘‘यह 2021 में होंगे या फिर नहीं होंगे।
तोक्यो। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के पूर्व उपाध्यक्ष डिक पाउंड ने कहा है कि तोक्यो ओलंपिक का आयोजन स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी में हो सकता है। उन्होंने साथ ही भविष्यवाणी की कि जापान और दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बावजूद खेलों का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होगा। पाउंड ने जापान की क्योदो समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘सवाल यह है- ऐसा (दर्शकों की मौजूदगी) अनिवार्य है या ऐसा होना अच्छा होता।
इसे भी पढ़ें: 11 महीने बाद टेनिस में वापसी करेगी विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश बार्टी
दर्शकों का होना अच्छा होगा। लेकिन ऐसा होना अनिवार्य नहीं है। ’’ पाउंड अब फैसला करने वाले आईओसी के कार्यकारी बोर्ड का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वह स्थगित हो चुके तोक्यो ओलंपिक को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ा रहे थे। उन्होंने यह प्रतिक्रिया तब दी है जब हाल में जापान में एक सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाली 80 प्रतिशत जनता का मानना है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच ओलंपिक का आयोजन नहीं होना चाहिए। कनाडा के वरिष्ठ ओलंपिक अधिकारी और विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के पहले अध्यक्ष पाउंड ने उस बात को दोहराया जिसे आईओसी और स्थानीय आयोजक महीनों से दोहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस बार खेलों का आयोजन नहीं हुआ तो इन्हें रद्द कर दिया जाएगा। ये खेल दोबारा स्थगित नहीं होंगे। पाउंड ने कहा, ‘‘यह 2021 में होंगे या फिर नहीं होंगे।

