मोदी ने मीराबाई चानू को बधाई देते हुए कहा- तोक्यो ओलंपिक का इससे अच्छा आगाज नहीं हो सकता था

Mirabai Chanu

ओलंपिक में भारोत्तोलक मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत उनके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है और खेलों की इस बड़ी स्पर्धा का इससे अच्छा आगाज नहीं हो सकता था।

नयी दिल्ली। ओलंपिक में भारोत्तोलक मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत उनके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है और खेलों की इस बड़ी स्पर्धा का इससे अच्छा आगाज नहीं हो सकता था। चानू ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली भारोत्तोलक बन गयी है। मोदी ने ‘चीयर4इंडिया’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘तोक्यो 2020 की इससे अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती थी।

इसे भी पढ़ें: Tokyo Olympics 2020: टेनिस में सुमित नागल एकल मैच जीतने वाले तीसरे भारतीय बने

भारत मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।’’ मीराबाई चानू ने शनिवार को तोक्यो में 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतते हुए भारोत्तोलन में भारत का 21 साल का इंतजार खत्म कर दिया और तोक्यो ओलंपिक में देश का खाता खोला।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 32वें ओलंपिक खेलों में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली मीराबाई चानू को बधाई देते हुए शनिवार को कहा कि भारत को अपनी इस बेटी पर नाज है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ओलंपिक के पहले दिन हमारे देश को पहला पदक दिलाने के लिए मीराबाई चानू को बधाई। भारत को अपनी बेटी पर नाज है।’’ गौरतलब है कि मीराबाई चानू ने शनिवार को तोक्यो में 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतते हुए भारोत्तोलन में भारत का 21 साल का इंतजार खत्म कर दिया और तोक्यो ओलंपिक में देश का खाता खोला।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़