जानिए BCCI में किन-किन अधिकारियों की हुई नियुक्तियां
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया। वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का प्रमुख बनने वाला सबसे बड़ा नाम हैं।
मुंबई। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को भले ही किसी परिचय की जरूरत नहीं है लेकिन बाकी चार पदाधिकारियों का परिचय देना लाजमी है। क्रिकेट प्रशासन में उनके सफर की बानगी इस प्रकार है। जय शाह, सचिव: इकतीस बरस के जय बीसीसीआई के सबसे युवा पदाधिकारी हैं। गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय 2009 से गुजरात क्रिकेट संघ से जुड़े हैं। वह सितंबर 2013 में जीसीए के संयुक्त सचिव बने थे।
इसे भी पढ़ें: BCCI अध्यक्ष बनते ही गांगुली ने लिया बांग्लादेश के भारत दौरे पर यह फैसला
अरूण सिंह धूमल, कोषाध्यक्ष: राजनीतिक परिवार से आये अरूण फिलहाल वित्त राज्यमंत्री हैं। ठाकुर को जनवरी 2017 में बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटाया गया था। धूमल 2012 से 2015 के बीच हिमाचल क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहे जब ठाकुर इसके अध्यक्ष थे। वह बीसीसीआई में एचपीसीए के प्रतिनिधि रहे।
जयेश जार्ज, संयुक्त सचिव: पचास बरस के जार्ज को क्रिकेट प्रशासन का बरसों का अनुभव है जो केरल क्रिकेट संघ के सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और अध्यक्ष रहे। वह 2005 से केसीए से जुड़े रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: कोहली के लिए चीजें आसान करने के लिये हूं, मुश्किल करने के लिये नहीं: गांगुली
महीम वर्मा, उपाध्यक्ष: उनके पिता पी सी वर्मा उत्तराखंड क्रिकेट संघ के सचिव रहे। महीम सीएयू के संयुक्त सचिव रहे हैं। सितंबर में उन्हें सचिव चुना गया जब संघ को बीसीसीआई से मान्यता मिली।
Mr. @SGanguly99 officially assumes office as President of the BCCI 📸📸 pic.twitter.com/D5rt6gTaA5
— BCCI (@BCCI) October 23, 2019
अन्य न्यूज़