पंजाब वारियर्स ने यूपी विजार्डस को 1-0 से हराया

[email protected] । Feb 21 2017 11:32AM

मिंक वान डर वीर्डन के पेनल्टी कार्नर पर किये गये गोल की बदौलत जेपी पंजाब वारियर्स ने उत्तर प्रदेश विजार्डस को 1-0 से हराकर हॉकी इंडिया लीग में अपने अभियान का जीत से अंत किया।

नयी दिल्ली। मिंक वान डर वीर्डन के पेनल्टी कार्नर पर किये गये गोल की बदौलत जेपी पंजाब वारियर्स ने उत्तर प्रदेश विजार्डस को 1-0 से हराकर हॉकी इंडिया लीग में अपने अभियान का जीत से अंत किया। वीर्डन ने खेल के 35वें मिनट में यह महत्वपूर्ण गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। दोनों टीमों ने आखिरी क्षणों में हमलावर तेवर अपनाये लेकिन पहले दो क्वार्टर की तरफ चौथे क्वार्टर में भी कोई टीम गोल नहीं कर पायी। पंजाब वारियर्स का यह लीग चरण में आखिरी मैच था जिससे उसने फिलहाल अंतिम स्थान पर आने से बचने की अपनी उम्मीदें जगा दी हैं। 

पंजाब वारियर्स ने दस मैचों में चार जीत से 22 अंक के साथ अपने अभियान का अंत किया और अभी वह छह टीमों की तालिका में पांचवें स्थान पर है। रांची रेज 18 अंक लेकर अंतिम स्थान पर है पर अभी उसे एक मैच खेलना है। यूपी विजार्डस को तीसरी हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह नौ मैचों में 23 अंक के साथ अब भी चौथे स्थान पर बना हुआ है। विजार्डस को अपना आखिरी मैच 22 फरवरी को अपने घरेलू मैदान लखनऊ में दबंग मुंबई से खेलना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़