फेडरर ने नडाल को हराकर शंघाई मास्टर्स का खिताब जीता

Roger Federer beats Rafael Nadal in straight sets to win Shanghai Masters

दोनों के बीच हुए मुकाबलों में 23 जीत दर्ज की है जबकि 14 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्नीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर ने हालांकि नडाल के खिलाफ पिछले चारों मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

शंघाई। दुनिया के शीर्ष दो खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले में रोजर फेडरर ने चिर प्रतिद्वंद्वी रफेल नडाल को सीधे सेटों में हराकर शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नडाल ने दुनिया के नंबर एक स्पेन के नडाल को 6-4, 6-3 से हराकर अपना 94वां खिताब जीता।

स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी फेडरर ने इस तरह एक अन्य महान खिलाड़ी इवान लेंडल की बराबरी की और सत्र समाप्त होने से पूर्व नडाल और अपने बीच रैंकिंग के अंतर को कम किया। ओवरआल रिकार्ड में हालांकि फेडरर के खिलाफ नडाल का पलड़ा भारी है।

 

जिन्होंने दोनों के बीच हुए मुकाबलों में 23 जीत दर्ज की है जबकि 14 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्नीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर ने हालांकि नडाल के खिलाफ पिछले चारों मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़