सचिन तेंदुलकर ने बेहतर भविष्य के लिए लोगों से की मतदान करने की अपील

sachin-tendulkar-votes-urges-people-to-vote-for-better-tomorrow
[email protected] । Oct 21 2019 4:32PM

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने पत्नी अंजलि और बेटे अर्जुन के साथ बांद्रा उपनगर स्थित मतदान केन्द्र में मतदान किया। इस मौके पर इस महान बल्लेबाज ने वरिष्ठ नागरिकों का उदाहरण देते हुए लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की गुजारिश की।

मुंबई। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र में हो रहे विधान सभा चुनावों में मतदान करने के बाद सोमवार को लोगों से बड़ी संख्या में लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने की अपील की। तेंदुलकर के अलावा संदीप पाटिल, दिलीप वेंगसरकर जैसे पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने भी चुनाव में मतदान किया। मास्टर ब्लास्टर ने पत्नी अंजलि और बेटे अर्जुन के साथ बांद्रा उपनगर स्थित मतदान केन्द्र में मतदान किया। इस मौके पर इस महान बल्लेबाज ने वरिष्ठ नागरिकों का उदाहरण देते हुए लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की गुजारिश की। 

इसे भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर को BCCI अध्यक्ष के रूप में गांगुली से अच्छी पारी की उम्मीद

उन्होंने कहा कि आज मैंने सामाचार पत्र में कुछ ऐसा पढ़ा जो आसान नहीं है लेकिन यह प्रतिबद्धता दर्शाता है। लेख में तीन वरिष्ठ नागरिकों का जिक्र था जिसमें व्हीलचेयर का इस्तेमाल करने वाले एक 94 साल के बुजुर्ग मतदान के लिए जाने वाले हैं। दो अन्य वरिष्ठों की उम्र 100 और 106 साल है, जो मतदान के लिए जाने की कोशश करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है, हम अपना भविष्य बदल सकते हैं और बेहतर कर सकते हैं। आप जिसका समर्थन करते हैं, जिस पर भरोसा है, आपको उसके लिए मतदान करना चाहिए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे पाटिल ने मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित मदतान केन्द्र में मतदान किया।

इसे भी पढ़ें: MCA के नए अध्यक्ष से मिलेंगे सचिन तेंदुलकर, देंगे महत्वपूर्ण सुझाव

दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने वर्ली स्थित केन्द्र में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया। प्रदेश की 288 सीटों के लिए 3,237 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें से 235 महिलाएं हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़