रांची रेज को हराकर यूपी विजार्डस तीसरे स्थान पर

[email protected] । Feb 17 2017 11:14AM

उत्तर प्रदेश विजार्डस शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार के चैम्पियन रांची रेज को 4-0 से हराकर हॉकी इंडिया लीग की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विजार्डस शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार के चैम्पियन रांची रेज को 4-0 से हराकर हॉकी इंडिया लीग की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। विजेता टीम की ओर से सेवे वान ऐस (37वें मिनट) और आकाशदीप सिंह (60वे मिनट) ने मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को पांच अंक दिलाए। 

इस जीत से उत्तर प्रदेश की टीम सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है। दोनों टीमों के बीच रांची में खेला गया लीग चरण का पहला मुकाबला गोल रहित ड्रा रहा था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़