अब आधार में ऑथेंटिकेशन होगा आसान, नया पोर्टल हो गया लॉन्च, जानें कैसे करेगा काम

Aadhar card
प्रतिरूप फोटो
Creative Commons
Kusum । Mar 1 2025 7:32PM

नया आधार पोर्टल आधार सेवाओं में कई बड़े सुधार लेकर आएगा। मंत्रालय का कहना है कि ये आधार को और ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाएगा। लोगों के जीवन को आसान बनाएगा, और आधार से जुड़ी सेवाओं को और बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगा।

आधार में अब ऑथेंटिकेशन और आसानी से हो सकेगा। इसके लिए सरकार ने नया पोर्टल लॉन्च किया है। भारत सरकार ने आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल लॉन्च किया है जो ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट प्रोसेस को पहले से आसान बना देगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और  सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा इस पोर्टल को लॉन्च किया गया है। 

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का नया आधार पोर्टल आधार सेवाओं में कई बड़े सुधार लेकर आएगा। मंत्रालय का कहना है कि ये आधार को और ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाएगा। लोगों के जीवन को आसान बनाएगा, और आधार से जुड़ी सेवाओं को और बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगा। मिनिस्ट्री का कहना है कि इस नए बदलाव से सर्विस देने, और लेने वाले को भरोसेमंद ट्रांजैक्शन करने में सहायता मिलेगी। 

UIDAI के CEO भुवनेश कुमार के अनुसार देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था की विकास दर को बढ़ाने में आधार का बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा कि आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल को निर्धारित नियमों के अनुसार संस्थाओं द्वारा प्रस्तावों को प्रस्तुत करने और अनुमोदन में आसानी की सुविधा के लिए विकसित किया गाय है। कुमार ने बताया कि आधार दुनिया की सबसे विश्वसनीय डिजिटल आईडी है। पिछले गुजरे दशक में एक अरब से ज्यादा भारतीय आधार पर भरोसा जता चुके हैं। करीब 100 अरब से ज्यादा बार आधार के जरिए ऑथेंटिकेशन हो चुका है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़