Apple Watch यूजर्स को 178 करोड़ का भुगतान करेगा एपल, जानें यहां पूरा मामला

Apple Watch के यूजर हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल ने आखिरकार बैटरी फूलने की समस्या से जूझ रहे एपल वॉच की कुछ शुरुआती जनरेशन मॉडल के संबंध में मुकदमे को निपटाने पर सहमति जताई है। कंपनी ने इस सामूहिक मुकदमे के निपटान के लिए 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 174 करोड़ रुपये का भुगतान करने पर सहमति जताई है।
अगर आप भी Apple Watch के यूजर हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल ने आखिरकार बैटरी फूलने की समस्या से जूझ रहे एपल वॉच की कुछ शुरुआती जनरेशन मॉडल के संबंध में मुकदमे को निपटाने पर सहमति जताई है। कंपनी ने इस सामूहिक मुकदमे के निपटान के लिए 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 174 करोड़ रुपये का भुगतान करने पर सहमति जताई है। अगर आप भी एलिजिबल हैं तो आपको भी ये हर्जना मिल सकता है।
दरअसल, एपल वॉच मॉडल के मालिक हैं, तो आप 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 174 करोड़ रुपये के भुगतान के लिए एलिजिबल हो सकते हैं, जिसे कंपनी ने भुगतान करने पर सहमति जताई है। गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन निर्माता अपने ऐपल वॉच सीरीज 1, सीरीज 2 और सीरीज 3 मॉडल से जुड़े मामले को सुलझा रहा है। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि इन Apple Watches में एक समस्या थी, जिसके कारण उनकी बैटरी फूल जाती थी, जिससे वियरेबल डिवाइस को नुकसान होता था।
एपल द्वारा इस मुकाबले को निपटाने के लिए सहमत होने के बावजूद, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि ये मुकदमे किए गए दावों से पूरी तरह असहमत है। लेकिन कंपनी आगे मुकदमेबाजी से बचने के लिए समझौता करने के लिए सहमत हो गई। इसके अलावा किए गए भुगतान की सटीक राशि अलग-अलग होती है क्योंकि ये उन लोगों की संख्या पर निर्भर करती है जो अपने दावों के साथ आगे आते हैं। हालांकि, हम उम्मीद कर सकते हैं कि शुरुआती Apple Watch के यूजर्स को लगभग 20 डॉलर यानी 1700 रुपये से 50 डॉलर करीब 4300 तक मिलेंगे।
अन्य न्यूज़














