Bumble New Update: अब सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी भेज सकेंगे First Message, कंपनी ने बदला सालों पुराना नियम

Bumble
AI Image

बम्बल ने अपने सिग्नेचर लेडीज फर्स्ट नियम को बदलकर डेटिंग बाजार की बदलती गतिशीलता और यूजर व्यवहार के अनुरूप खुद को ढाला है। कंपनी ने अब पुरुष और महिला दोनों को संवाद शुरू करने की अनुमति देकर स्वाइप थकान को कम करने और मैच कन्वर्जन बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। यह रणनीतिक बदलाव घटते यूजर बेस को फिर से सक्रिय करने और ऑनलाइन डेटिंग अनुभव में सुधार की एक सोची-समझी कोशिश है।

युवाओं में डेटिंग एप Bumble सबसे लोकप्रिय है। इस एप ने अपने कई फीचर्स में बदलाव किए हैं। हाल ही में कंपनी ने घोषणा कि अब मैच होने के बाद चैट चैट शुरु करने के लिए सिर्फ महिलाओं को इंतजार नहीं करना होगा। अब पुरुष और महिला, दोनों में से कई भी पहला मैसेज सेंड कर सकता है। 

दरअसल, साल 2014 में Bumble ने अपनी शुरुआत के समय इस तरह का एक अलग नियम लेकर आए थे। नियम के अनुसार, पहले हेट्रोसेक्सुअल मैच में चैट की शुरुआत सिर्फ महिला ही कर सकती थी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को डेटिंग में ज्यादा कंट्रोल देना और फालतू मैसेज करने से बचाना था। गौरतलब है कि कंपनी ने इस नियम में बदलाव कर दिया है।

कंपनी ने बताया है कि कनाडा में इस नए फीचर की टेस्टिंग के दौरान चैट शुरु होने की दर बढ़ी है। इसके अलावा, कम मैच एक्सपायर हुए और पहले की तुलना में ज्यादा चैट्स दोनों तरफ से हुई हैं।

रिप्लाई के लिए टाइम लिमिट बढ़ा दी है

दरअसल, Bumble न केवल पहला मैसेज भेजने के नियम में ही बदलाव नहीं किया है बल्कि कंपनी ने मैच के बाद जवाब देने की टाइम लिमिट बढ़ा दी है। अब यूजर्स को जवाब देने के लिए 24 घंटे की जगह 72 घंटे का टाइम मिलेगा। इसका उद्देश्य उन मैचों की संख्या कम करना है, जो कि चैट शुरु होने से पहले ही एंड हो जाते हैं।

Bumble की फाउंडर और CEO Whitney Wolfe Herd ने बताया है कि यूजर्स ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी, कम दबाव और रियल कनेक्शन बनाने के ज्यादा मौके चाहते हैं। कंपनी के ये नए चेंज इसी डिमांड को ध्यान में रखकर किए गए हैं।

यूजर्स की घट रही है दिलचस्पी

गौरतलब है कि यह बदलाव तब सामने आया, जब डेटिंग एप्स को यूजर्स की दिलचस्पी घट रही है। ट्रेडिशनल स्वाइप-बेस्ड मॉडल से बढ़ती थकान का सामना करना पड़ रहा है। Bumble और Tinder की पैरेंट कंपनी Match Group सहित कई कंपनियां यूजर एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए इसमें नए फीचर्स और AI टूल्स को एड किया जा रहा है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़