Motorola यूजर्स के लिए अपडेट करना मुसीबत बन गया, स्मार्टफोन हो रहे हैं खराब

Motorola
Unsplash

मोटोराला यूजर्स के लिए यह खबर बेहद काम की है। मोटोरोला इस बार काफी मुश्किलों में आ गया। दरअसल, मोटोरोला अपने Android अपडेट को लेकर मुश्किलों में दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोटोरोला द्वारा जारी की गया नया Android 15 अपडेट कई यूजर्स के लिए परेशानी खड़ी कर दी।

अगर आपके पास भी Motorola का स्मार्टफोन है, तो यह खबर आपके लिए है। ऐसे में Motorola स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन को फिलहाल अपडेट ना करें, क्योंकि अपडेट करते ही आपका फोन खराब हो सकता है। दरअसल, यह हम इसलिए बता रहे हैं कि कई लोग अपना फोन अपडेट करते हैं, जिसके बाद वो खराब हो जाता है। लेकिन अभी तक Motorola ने इस बार कोई जानकारी नहीं दी। , मोटोरोला अपने Android अपडेट को लेकर मुश्किलों में दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोटोरोला द्वारा जारी की गया नया Android 15 अपडेट कई यूजर्स के लिए परेशानी खड़ी कर दी।

आखिर क्या समस्या है?

एंड्रॉयड ऑतरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, ThinkPhone 25, 2023 Razr Plus और  Edge 50 Neo जैसे कई मोटोरोला स्मार्टफोन्स के यूजर्स को अपडेट के बाद स्टॉक लॉन्चर ( डिफॉल्ट होम स्क्रीन एप) बार-बार क्रैश होने की समस्या आ रही है। इससे फोन पूरी तरह से अनयूजेबल हो रहा है और यूजर्स किसी भी एप को ठीक से एक्सेस नहीं हो रहा है। लेकिन कई यूजर्स ने Nova Launcher या Microsoft Launcher जैसे थर्ड-पार्टी लॉन्चर्स का प्रयोग किया है, वे इस समस्या से प्रभावित नहीं हुए। हालांकि, यूजर्स का कहना है कि स्टॉक लॉन्चर, कस्टम लॉन्चर के बाद भी सिस्टम सेटिंग्स को ओवरराइड कर रहा है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़