Dussehra Long Weekend पर दिल्ली से 6 घंटे की ड्राइव पर हैं ये 5 Hill Stations

hill station
AI-Generated

दशहरा के लॉन्ग वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर की भागदौड़ से दूर सुकून के पल बिताने के लिए 5 से 7 घंटे की ड्राइव पर कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। आप परिवार या दोस्तों के साथ नैनीताल, कसौली, कानाताल, चकराता और ऋषिकेश जैसे खूबसूरत स्थानों पर शांति और रोमांच का आनंद ले सकते हैं।

क्या आप भी दशहरा के लॉन्ग वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। लॉन्ग वीकेंड आती ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों के मन में सबसे पहले किसी ठंडी जगह पर जाने का ख्याल आने लगता है।

यदि आप भी शहरों की भागदौड़ और शोर-शराबे से बोर हो चुके हैं और परिवार या दोस्तों के साथ कुछ समय सूकुन के पल बिताना चाहते हैं, तो लंबी छुट्टियों का इंतजार करने की कोई जरुरत नहीं है। दिल्ली से केवल 5-6 घंटे की ड्राइव पर कई ऐसे खूबसूरत और शानदार हिल स्टेशन मौजूद है, जहां आप जरुर जा सकते हैं।

नैनीताल (Nainital)

नैनीताल को झीलों का शहर कहा जाता है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए यह समय काफी फेवरेट है। पहाड़ों से घिरी नैनी झील में बोटिंग करना, मॉल रोड पर शाम को टहलना और नैना देवी मंदिर के दर्शन करना इस दशहरा वीकेंड आपकी ट्रिप शानदार बन जाएगी।

कैसे पहुंचें- हापुड़ और मुरादबाद हाईवे के रास्ते आसानी से कार, बस या टैक्सी द्वारा 6 से 6.5 घंटे में पहुंचा जा सकता है। इसके लिए आप नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है।

कसौली (Kasauli)

अगर आप पहाड़ों के बीच शांत रास्ते, देवदार के ऊंचे पेड़ और ब्रिटिश दौर की शांति कसौली की असली पहचान है। अगर आप दशहरा वीकेंड पर भीड़भाड़ से दूर किसी सुकून भरी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आप कसौली जा सकते हैं। यहां गिल्बर्ट ट्रेल पर नेचर वॉक और मंकी पॉइंट जगह सबसे अधिक फेमस है।

कैसे पहुंचें: करनाल और अंबाला होते हुए भी चंडीगढ़-शिमला हाईवे के रास्ते यहां लगभग 6 घंटे की ड्राइव करके पहुंचा जा सकता है।

कानाताल (Kanatal)

यदि आप मसूरी की भीड़ से दूर जाना चाहते हैं, तो आप एकदम शांत व ऑफबीट जगह के लिए कानताल जा सकते हैं। यहां मौजूद चीड़ और सुरमई जंगलों के बीच बसा यह छोटा-सा गांव सुरकंडा देवी मंदिर, कैंपिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए जाना जाता है।

कैसे पहुंचे- इसके लिए आप मेरठ एक्सप्रेसवे के जरिए ऋषिकेश या चंबा होते हुए यहां कार या कैब से 6 से 7 घंटे आसानी से पहुंच सकता है।

चकराता

इस समय चकराता में काफी शांति देखने को मिलती है। यह एकदम ऑफबीट हिल स्टेशन है। अगर आपको कमर्शियल जगहों के बजाय नेचर का असली मजा लेना है, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। यहां के शानदार झरने, घने जंगल और खूबसूरत वादियां मन मोह लेती हैं।

कैसे पहुंचे: पहाड़ी रास्तों और मुख्य सड़कों से होते हुए यहां करीब 6.5 से 7 घंटे की ड्राइव करके पहुंचा जा सकता है।

ऋषिकेश

अगर आपको रोमांच से भरपूर ट्रिप चाहिए, तो आप ऋषिकेश जा सकते हैं। यह जगह एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है। नदी के किनारे बसा यह शहर रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग और शाम की आरती के लिए दुनियाभर में बेहद मशहूर है।

कैसे पहुंचे-  मेरठ एक्सप्रेसवे और सड़क के रास्ते कार, बस या कैब से यहां 5 से 6 घंटे में आसानी से पहुंचा जा सकता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़