Travel Plan Breakdown: दिल्ली से ₹5000 के बजट में घूमें ये 3 शहर, जानें ट्रांसपोर्ट और होटल का पूरा खर्च

Best India Budget Travel
Unsplash

सितंबर के सुहाने मौसम में दिल्ली के निकटवर्ती पर्यटन स्थलों का विश्लेषण करने पर पुष्कर, ऋषिकेश और अमृतसर सबसे किफायती विकल्प के रूप में उभरते हैं। मात्र 5000 रुपये के बजट में इन स्थानों पर परिवहन और आवास का प्रबंधन रणनीतिक रूप से किया जा सकता है। बजट यात्रा और टूरिस्ट गाइड के लिहाज से यह तीनों स्थान उत्कृष्ट और सुलभ हैं।

घुमक्कड़ लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। यह लोग हमेशा कही न कहीं का प्लान बनाते रहते हैं। सितंबर का महीना घूमने के लिहाज से खास माना जाता है। इस दौरान कई जगहों पर बारिश होती है, इसलिए मौसम सुहाना होता है। बरसात के बाद से हर जगह खूबसूरती चरम पर पहुंच जाती है और आसपास का नजारा काफी फ्रेश नजर आता है। परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ कुछ दिनों की छुट्टी पर जाना अच्छा हो सकता है। आइए आपको बताते हैं करीब 5000 रुपये में बजट में आप कहां घूम सकते हैं।

पुष्कर, राजस्थान

यदि आप पहाड़ों की जगह पर किसी झील और मंदिर वाली जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आप राजस्थान के पुष्कर जा सकते हैं। यहां की झीलें घूमना, ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करना और बाजारों में घूमना आपको मजेदार लगेगा। इस मौसम में यहां गर्मी कम होती है।

 - दिल्ली से दूरी-करीब 430 किमी है।

 - समय- लगभग 7-9 घंटे का समय लग जाता है।

 -  घूमने के लिए पुष्कर झील, ब्रह्मा मंदिर, घाट और लोकल बाजार घूमने जा सकते हैं। बजट फ्रेंडली होटल लें, लोकल स्ट्रीट से खाना खाएं। होटल को बुकिंग ऑनलाइन ही करें।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

योग नगरी ऋषिकेश धार्मिक दृष्टि से तो खास है, लेकिन यह जगह एडवेंचर के लिए भी काफी लोकप्रिय है। सुबह की आरती से लेकर मंदिरों के दर्शन तक, यहां पर आप सब कुछ देख सकते है। रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं और भी कई एक्टिविटीज कर सकते हैं।

 - दिल्ली से दूरी करीब 240 किमी।

 - समय- लगभग 5 से 6 घंटे का समय लग जाता है।

 - होटल के लिए कम से कम 1200 से 1500 रुपये में रुम मिल जाएगा।

 - 5000 हजार में ट्रिप को करने के लिए पैदल या शेयरिगं ऑटो से घूमें और महंगे कैफे से बचें।

अमृतसर, पंजाब

बजट फ्रेंडली ट्रिप के लिए आप पंजाब घूमने जा सकते हैं। अमृतसर में धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों तरह की जगहें देखने को मिल जाएगी। सबसे फेमस यहां पर स्वर्ण मंदिर है, जिसकी खूबसूरती काफी देखने के लायक है और माहौल भी शांत देखने को मिलेगा। वहीं, आप अटारी-वाघा बॉर्डर भी घूमने जा सकते हैं। 

-दिल्ली से दूरी- लगभग 450 किमी

-समय- लगभग 7 से 8 घंटे लग सकते हैं।

इस ट्रिप के दौरान आप खाने पर खर्च बचा सकते हैं, गुरुद्वारे में खाना खा सकते हैं। वहीं, आप लोकल स्ट्रीट पर फूड खा सकते हैं। महंगे होटल पर खाना खाने से बचें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़