Delhi Ramleela: लाल किला से द्वारका तक, इन प्रमुख जगहों पर नवरात्रि में सजेगा भव्य मेला! देखें अद्भुत रामलीला

नवरात्रि के अवसर पर दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर भव्य रामलीला और मेलों का आयोजन शुरू हो गया है। इसमें लाल किला मैदान की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला, द्वारका, गीता कॉलोनी और रोहिणी के आयोजन शामिल हैं। लोग शाम के समय इन लोकप्रिय स्थानों पर जाकर रामलीला का आनंद ले सकते हैं।
नवरात्रि का पर्व शुरु होते ही दिल्ली में हर जगह रामलीला कार्यक्रम शुरु हो जाता है। हर जगह बड़े-बड़े मेले का आयोजन होता है। दिल्ली में मेला घूमने और रामलीला देखने का बच्चों से लेकर बड़ों तक में काफी उत्साह देखने को मिलता है।
अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो भूलकर भी इस बार ये रामलीला मिस न करें। आप भी दिल्ली के इन लोकप्रिया राम लीला का हिस्सा बन सकते हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 द्वारका श्री रामलीला सोसायटी हर साल रामलीला का आयोजन हर साल करती है। इस बार यहां पर 15वीं रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। 11 से 20 अक्टूबर तक आप यहां जाकर रामलीला के आयोजन में शामिल हो सकते हैं। वैसे इसका लाइव टेलिकास्ट भी होगा।
समय: शाम 7 बजे से 11/ 12 बजे तक
मेट्रो स्टेशन: द्वारका सेक्टर 20
लव कुश रामलीला
दिल्ली की सबसे लोकप्रिय रामलीला है लव कुश रामलीला। इसका आयोजन हर साल लाल किला मैदान में होता है। असल में इस बार की रामलीला काफी खास रहने वाली है। यहां पर रामायण के प्रसंग एआई, एनीमेशन और ग्राफिक्स की सहायता से दिखाए जाएंगे।
समय: शाम 8 बजे से 12 बजे तक
मेट्रो स्टेशन: लाल किला या चांदनी चौक
गीता कॉलोनी धार्मिक रामलीला
यदि आप पूर्वी दिल्ली में रहते हैं, तो आप गीता कॉलोनी में बड़े स्तर पर होने वाली रामलीला में शामिल हो सकते हैं। यह दिल्ली की सबसे पुरानी रामलीला संबंधित कमिटी में से एक है। आपको बताते चलें कि, यहां पर साल 1962 से ही रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। हर साल का यहां नजारा काफी शानदार होता है।
समय: शाम 7 बजे से 11/ 12 बजे तक
मेट्रो स्टेशन: कृष्ण नगर मेट्रो स्टेशन
नव केशव रामलीला
दिल्ली के रोहिणी में रहने वालों के लिए, रोहिणी सेक्टर- 11 में नव केशव रामलीला कमिटी इस बार भव्य रामलीला का आयोजन करने जा रही है। इस बार की थीम ब्रिक्स समिट पर आधारित है।
समय: शाम 6 बजे से 11 बजे तक
मेट्रो स्टेशन: नेताजी सुभाष प्लेस
नव श्री धार्मिक लीला कमिटी
हर साल चांदनी चौक में नव श्री धार्मिक लीला कमिटी का आयोजन एकदम लाल किले पर 15 स्थित अगस्त पार्क नामक में किया जाता है।
समय: शाम 7.30 बजे से 11.30 बजे तक
मेट्रो स्टेशन: लाल किला या चांदनी चौक
अन्य न्यूज़














