Delhi to Agra Travel Guide: मानसून की फुहारों के बीच ताजमहल और Baby Taj का दीदार, एक दिन की छुट्टी के लिए परफेक्ट One-Day Trip

Delhi to Agra Monsoon Trip
AI Image

दिल्ली के निकटवर्ती पर्यटन स्थलों का विश्लेषण करने पर आगरा मानसून में एक आदर्श एक दिवसीय विकल्प के रूप में उभरता है। ताजमहल और आगरा फोर्ट जैसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों के साथ मेहताब बाग का शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है। कम समय में ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने के इच्छुक यात्रियों के लिए यह यात्रा कार्यक्रम अनुकूल है।

क्या आप भी दिल्ली की भागदौड़ में परेशान हो गए हैं। बस आपको एक दिन ब्रेक लेना है, तो यह लेख आपके लिए है। वीकेंड पर घूमने के लिए आप दिल्ली से बेहद नजदीक इस जगह पर जरुर जा सकते हैं। यहां पर आपको इतिहास, खूबसूरती और अच्छा खाना तीनों एक साथ मिल जाएंगे। इस ट्रिप के लिए आपको ज्यादा दिन की छुट्टी लेनी की भी जरुरत नहीं है। आगरा में कई मशहूर जगहें जहां आप जरुर जाएं। 

मानसून के समय आगरा का मौसम बेहद प्यारा और खूबसूरत रहता है, तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं एक दिन की छोटी ट्रिप के बारे में-

आगरा में देखें ताजमहल

आगरा जाएं और आप ताजमहल न देखें, ऐसा कुछ हो नहीं सकता। सफेद संगमरमर से बना हुआ यह मकबरा मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। आपको बताते चलें कि यह यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल है। मानसून के दौरान जब काले बादल छाए रहते हैं, तो ताजमहल का नजारा और भी खूबसूरत दिखता है। फोटो क्लिक करने के लिए शानदार व्यू बन जाता है।

आगरा फोर्ट घूमें

दिल्ली से आगरा की दूरी करीब 230 से 240 किलोमीटर है। ताजमहल घूमने के बाद आप आगरा फोर्ट देखने जरुर जाएं।  लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ यह किला यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल हैं। एक समय में यह मुगल बादशाहों के लिए सत्ता और रहने की जगह थी। वैसे यह ताजमहल से ज्यादा दूर नहीं है। किले के अंदर बड़े आंगन, महल और मुगर दौर की चीजें देखने को मिलती है।

मेहताब बाग में मिलेगा ताज का अलग नजारा

भीड़ से हटकर घूमना चाहती हैं, तो मेहताब बाग जा सकती हैं। यहां से दूर बैठकर ताजमहल के दीदर किए जा सकते हैं। खासतौर पर यह यमुना नदी के दूसरी तरफ बना  मुगल गार्डन है और यहां से ताजमहल सबसे सुंदर नजर आता है।

बेबी ताज भी देख सकती हैं आप

यदि आप ट्रिप का समय का मैनेज कर लें, तो आप  इत्माद-उद-दौला का मकबरा देखने भी जा सकते हैं। इसको बेबी ताज कहा जाता है। सफेद मार्बल, डिजाइन और काम इसको और भी सुंदर बना दिया है। जिन लोगों को भीड़ दूर रहना पसंद उनके लिए यह जगह बेहद खास है।

मानसून में ट्रिप प्लान करते समय रखें ये बातें

सबसे बढ़िया समय है मानसून के दौरान ट्रिप प्लान करने का। इस बात का ध्यान रखें कि पूरे दिन का शेड्यूल न रखें। आप भी एक दिन के लिए ऐसे ट्रिप का प्लान कर सकती हैं।

 - सुबह दिल्ली से आगरा के लिए निकलें।

 -  सबसे पहले आप ताजमहल देखने जाएं।

 - दोपहर के समय खाना और थोड़ा आराम करें।

 - शाम के समय आप मेहताब बाग घूम सकते हैं।

 - अगर समय बचे तो बेबी ताज देख सकते हैं।

 - रात के समय दिल्ली के लिए वापस निकलें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़