Nainital के Kainchi Dham के पास जरूर देखें Bhowali, नगरी गांव और श्यामखेत टी गार्डन

Nainital Tourism
AI Image

उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित कैंची धाम नीम करोली बाबा के आश्रम के लिए प्रसिद्ध है। दर्शन के बाद आप मंदिर से 10 किलोमीटर के दायरे में मौजूद खूबसूरत जगहों को भी देख सकते हैं। इनमें स्थानीय बाजार के लिए भवाली, प्राकृतिक शांति हेतु नगरी गांव और चाय बागानों वाला श्यामखेत प्रमुख आकर्षण हैं।

कैंची धाम को नीम करोली बाबा के आश्रम के नाम से भी जाना जाता है। हर महीने यहां पर हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उत्तराखंड की पहाड़ियों में स्थित कैंची धाम सिर्फ धार्मिक दृष्टि से नहीं बल्कि खूबसूरती और शांति के लिए भी पसंद की जाती है। कैंची धाम नैनीताल जिले में है और यहां पहुंचना भी आसान है। अगर आप भी यहां पर जाने का प्लान कर रहे हैं और दर्शन करने के बाद आपके पास थोड़ा सा समय है, तो वापस लौटने की जगह आसपास की कुछ खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 10 किमी के अंदर की कुछ बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

भवाली

कैंची धाम से नीचे की ओर जाते हुए भवाली घूमना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह जगह कैंची धाम से करीब 10 किमी अंदर आता है और वापसी के रास्ते में भी पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Palani Hills की ऊंचाई पर बसा Kodaikanal, जानिए क्यों कहलाता है Princess of Hill Stations

यहां घूमना क्यों है अच्छा

भवाली में आपको खूबसूरत पहाड़ी बाजार घूमने का मौका मिलेगा।

यहां पर आप पहाड़ी सामान खरीदने के साथ-साथ यहां के स्थानीय व्यंजनों को खा सकते हैं।

यहां पर आगे जाने से पहले पहाड़ों का नजारा देखते हुए थोड़ा रेस्ट कर सकते हैं।

अगर अधिक घूमने का समय नहीं है, तो आप यहां रुक भी सकती हैं।

नगरी गांव

भवाली घूमने के बाद अगर आपके पास समय है, तो आप नगरी गांव को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह गांव कैंची धाम से करीब 10 किमी दूर है। भवाली से नगरी गांव की दूरी करीब 3 किमी है।

यहां घूमना क्यों अच्छा

नगरी गांव एक बेहद सुंदर और शांत जगह है। यह गांव प्रकृति प्रेमियों को काफी पसंद आएगी।

यहां के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और हरियाली आपका मन मोह लेगी।

यहां पर आप छोटे रास्ते पर सैर कर सकते हैं और स्थानीय लोगों का रहन-सहन देख सकते हैं।

श्यामखेत

श्यामखेत एक चाय का बागान है, जोकि भवाली से करीब 2 किमी दूर है। कैंची धाम से यहां तक आने के लिए आपको करीब 10 किमी की दूरी तय करनी होगी।

यहां घूमना क्यों अच्छा

यहां पर आपको एकदम शांत माहौल मिलेगा और दूर-दूर तक जहां आपकी नजर जाएगी, आपको सिर्फ हरा-भरा नजारा देखने को मिलेगा।

मानसून में इस जगह की खूबसूरती अधिक बढ़ जाती है, यहां चारो ओर हरियाली होती है, जिससे यह जगह और भी खूबसूरज नजर आती है।

पैदल वॉक और फोटोग्राफी के लिए यह एक परफेक्ट जगह है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़