Bangkok से Bali तक दिखा भारतीय संस्कृति का असर, विदेशों में स्थापित हैं प्राचीन Ganesh Mandir

भगवान गणेश की आस्था केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के कई देशों में उनकी पूजा होती है। नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया, जापान और श्रीलंका में गणेश जी के प्रसिद्ध मंदिर और प्रतिमाएं स्थित हैं। इन स्थानों पर स्थानीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के मेल से बप्पा का अनूठा स्वरूप देखने को मिलता है।
इस समय देशभर में गणेश उत्सव धूम से मनाया जा रहा है। इस दौरान साधक अपने घर में गणेश जी स्थापित करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं और उनका प्रिय भोग अर्पित करते हैं।
क्या आप जानते हैं कि गणपति बप्पा की आस्था सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। बल्कि दुनिया के कई देशों में भगवान गणेश जी की प्रतिमाएं और मंदिर देखने को मिलते हैं। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि कुछ जगहों पर गणेश जी की पूजा स्थानीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के साथ मिलकर एक अलग रुप ले चुकी है।
दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई हिस्सों में सदियों से भारतीय धर्म और संस्कृति का प्रभाव देखने को मिला है। आज नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया, जापान और श्रीलंका जैसे देशों में गणेश से संबंधित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल देखने को मिलते हैं। आइए आपको इस लेख में बताते हैं कि कहां-कहां पर अन्य देशों में श्री गणेश का मंदिर बना हुआ है।
नेपाल
- भारत के सबसे नजदीक पड़ोसी देश नेपाल भगवान गणेश जी की पूजा और मंदिरों के लिए जाना जाता है। काठमांडू घाटी में गणेश को समर्पित कई प्राचीन मंदिर और धार्मिक स्थल है।
- यह पर गणेश जी शुभ शुरुआत और बाधाओं को दूर करने वाले देवता के रुप में जाने जाते हैं।
- जब आप काठमांडू यात्रा में पशुपतिनाथ और आसपास के मुख्य धार्मिक स्थलों के साथ स्थानीय गणेश मंदिरों को भी यात्रा सूची में शामिल में कर सकते हैं।
थाईलैंड
- अगर आप कभी थाईलैंड जाएं, तो बैंकॉक में गणेश की विशाल प्रतिमा मौजूद है। थाईलैंड में भगवान गणेश को 'फ्रा फिकानेत' के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर कला, रचनात्मकता और सफलता से संबंधित विश्वास के कारण यहां गणेश की प्रतिमाएं विशेष रुप से लोकप्रिय हैं।
- बैंकॉक में गणेश जी प्रतिमाएं और श्राइन देखने को मिलती है। सबसे व्यस्त शहर के आधुनिक माहौल के बीच ये स्थल थाई संस्कृति और हिंदू धार्मिक प्रभाव के अनोखे मेले भी देखने को मिलते हैं।
इंडोनेशिया
- गौरतलब है कि बाली अपनी हिंदू संस्कृति, मंदिरों और अनोखी स्थापत्य शैली के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इंडोनेशिया में हिंदू मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं देखने को मिलती हैं।
- असल में बाली की कला में गणेश की छवि का विशेष स्थान है। कई मंदिरों में प्रवेश द्वार या परिसर में गणेश जी की मूर्तियां नजर आती हैं।
- यात्रियों के लिए बाली का खास अनुभव लेने के लिए यहां पर मंदिर, प्रकृति, स्थानीय कल और हिंदू परंपराएं एक साथ दिखाई देती हैं।
जापान
- जापान में भी गणेश जी को अलग सांस्कृतिक रुप में देखने को मिलेगा। यहां भगवान गणेश को कांगिटेन नाम से जाना जाता है। वहीं, जापान बौद्ध परंपराओं में गणेश से संबंधित स्वरुप का ऐतिहासिक उल्लेख देखने को मिलता है।
- वैसे जापान में गणेश जी की छवि भारत में दिखाई जाने वाली पारंपरिक रुप से कुछ अलग तरीके से प्रस्तुत हो सकती है। यही अंतर इसे इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए खास बनाता है।
- असल में जापान में भगवान गणेश से संबंधित मंदिर या स्थल ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि यह एक बहुत ही खास और सीमित लोगों की पसंद है। जब वहां जाएं, तो पहले जानकारी इकट्ठा कर लें।
श्रीलंका
- श्रीलंका में भी हिंदू धार्मिक परंपरा देखने को मिलती है। यहां पर भगवान गणेश के कई मंदिर देखने को मिलते हैं।
- गौरतलब है कि तमिल हिंदू समुदाय की धार्मिक परंपराओं में गणेश पूजा सबसे मुख्य मानी जाती है
- श्रीलंका की यात्रा के दौरान पर्यटक इन धार्मिक स्थलों को जरुर देखने जाते हैं।
अन्य न्यूज़













