October Long Weekend: Dussehra पर Kolkata और Ayodhya जाएं या Tiger Reserve में करें Jungle Safari

अक्तूबर 2026 में दशहरा और अन्य छुट्टियों के चलते कई लॉन्ग वीकेंड मिल रहे हैं। ऐसे में पर्यटक कोलकाता की दुर्गा पूजा, वाराणसी, अयोध्या या मैसूर जा सकते हैं। इसके अलावा पहाड़ों पर कसौली, ऐतिहासिक स्थल हम्पी या ताडोबा और कार्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का प्लान बनाया जा सकता है।
अक्तूबर का महीना आते ही मौसम करवट बदलने लगता है। बारिश का दौर काफी हद तक थम चुका है और आसमान साफ नजर आने लगता है। कई शहरों में घूमने के लिए भी मौसम सुहाना होने लगता है। वहीं इस महीने में कई बड़े त्योहार और राष्ट्रीय पर्व आते हैं और इस दौरान छुट्टियां भी मिलती हैं। यही वजह है कि अक्तूबर को देश में ट्रैवल सीजन की शुरूआत के रूप में भी देखा जाता है।
ऐसे में अगर आप भी इस साल ऑफिस की छुट्टियों में एक छोटी सी ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो अक्तूबर 2026 में आपको कई लॉन्ग वीकेंड मिल सकती हैं। ऐसे में आप इन वीकेंड पर अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अक्तूबर महीने में कौन-कौन से लॉन्ग वीकेंड हैं और इन छुट्टियों में आप कहां-कहां जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha पर Gaya में Pind Daan का महत्व, Patna से यात्रा रूट और पूजा के नियम
अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड
अक्तूबर 2026 में सबसे अच्छा लॉन्ग वीकेंड 2 से 4 अक्तूबर का है, जबकि दशहरा के आसपास 17 से 20 अक्तूबर का ब्रेक कुछ राज्यों और ऑफिस कैलेंडर के हिसाब से बना सकती हैं। वहीं कुछ राज्यों में 24-26 अक्तूबर में भी छुट्टी होगी।
दशहरा और दुर्गा पूजा वाला वीकेंड
17 और 18 अक्तूबर 2026 को वीकेंड है और 19 अक्तूबर को कुछ राज्यों में महानवमी तो कुछ राज्यों में दुर्गा पूजा की छुट्टी है। फिर 20 अक्तूबर को दशहरा की छुट्टी होगी। ऐसे में 17 से 20 अक्तूबर तक चार दिनों के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
दशहरा के वीकेंड पर यहां घूमें
आप दशहरा के लंबे वीकेंड पर कोलकाता शहर की दुर्गा पूजा देखने जा सकते हैं। यहां शहर के पंडाल, रोशनी और सांस्कृतिक माहौल को बेहद करीब से देखने का मौका मिलेगा।
इसके अलावा आप वाराणसी जा सकती हैं। यहां पर दशहरा की धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को देख पाएंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट और रामनगर की परंपराएं आपकी यात्रा को यादगार बना देंगी।
आप इस वीकेंड अयोध्या घूमने के लिए जा सकती हैं। यहां पर राम मंदिर, सरयू घाट और अन्य जगहें देख सकती हैं।
वहीं मैसूर में दशहरे का माहौल भी देखने लायक होचा है। यहां के महल और शहर की सजावट इस यात्रा को खास बना देगी।
24 से 26 अक्टूबर का वीकेंड
24 और 25 अक्तूबर को शनिवार और रविवार की छुट्टी है। वहीं 26 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी होगी। हालांकि यह छुट्टी कुछ राज्यों में है। ऐसे में अगर आपके राज्य में भी यह अवकाश मिलता है, तो आप इस तीन दिन के ब्रेक में किसी छोटी ट्रिप के लिए जा सकते हैं।
अक्तूबर का लास्ट वीकेंड
अक्तूबर के लास्ट वीकेंड में पहाड़ों की छोटी छुट्टी पर जा सकते हैं।
अगर आप शहर और पहाड़ दोनें को एक ट्रिप में जोड़ना चाहते हैं, तो चंडीगढ़ और कसौली एक अच्छा कॉम्बिनेशन हो सकता है।
इसके अलावा भोपाल जाने का प्लान कर सकती हैं। यहां पर पुराने शहर, झीलें और आसपास की ऐतिहासिक स्थलों को देख सकती हैं।
हम्पी का इतिहास और इसकी विरासत को बेहद करीब से जान सकती हैं। ऐसे में आप इस वीकेंड हम्पी जा सकती हैं।
वाइल्ड लाइफ ट्रिप
अक्तूबर में आप पहाड़ों या शहरों में घूमने की बजाय जंगल सफारी भी ट्राई कर सकती हैं। मानसून के बाद कई राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुलने लगते हैं। वहीं ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के कोर जोन के 01 अक्तूबर से खुलने की जानकारी सामने आई है। तो वहीं कार्बेट के कुछ जोन अक्तूबर महीने में दोबारा खुल सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
अपने ऑफिस कैलेंडर से छुट्टियां जरूर मिला लें, क्योंकि सरकारी और प्राइवेट कंपनियों की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं।
पहले से ट्रेन और फ्लाइट आदि का टिकट बुक कर लें। क्योंकि त्योहारों या वीकेंड पर प्राइज बढ़ सकता है।
पहले से होटल आदि की बुकिंग कर लें, क्योंकि वीकेंड पर होटल के किराएं में बदलाव हो सकता है।
ट्रिप प्लान करने से पहले मौसम की जानकारी ले लें। वहीं इस महीने पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ जाती है।
अगर आप त्योहार वाली ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो घूमने की जगह स्थानीय कार्यक्रमों और भीड़ के हिसाब से अपनी ट्रिप प्लान करें।
अन्य न्यूज़














