ये हैं दुनिया के ऐसे खूबसूरत देश जहां नहीं लगता कोई वीजा…

These are the beautiful countries of the world where do not need visa
रेनू तिवारी । Nov 18 2017 3:14PM

हम आपको आज दुनिया के ऐसे देशों के बारे में बताते हैं जहां वीजा नाम के इस झंझट का कोई नामोनिशां नहीं है तो चलिए, जानते हैं ऐसे देशों के बारे में कहां हैं ये...

विदेश घूमने के शौकीन लोगों के लिए सबसे बड़ा झंझट किसी भी देश का वीजा लेना होता है। कई बार वीजा लेने के चक्कर में घूमने का पूरा प्लान ही बिगड़ जाता है क्योंकि अलग अलग देशों के अपने अपने नियम और कानून होते हैं, उनकी औपचारिकताएं इतनी होती हैं कि घूम कर रिलेक्स होने का प्लान आपका सिरदर्द बन जाता है। लेकिन हम आपको आज दुनिया के ऐसे देशों के बारे में बताते हैं जहां वीजा नाम के इस झंझट का कोई नामोनिशां नहीं है तो चलिए, जानते हैं ऐसे देशों के बारे में कहां हैं ये...

जमैका

ग्रेटर एंटीलिज पर स्थित एक द्वीप राष्ट्र है जमैका। 234 किमी लंबाई और 80 किमी चौड़ाई वाले इस द्वीप राष्ट्र का कुल विस्तार 19,100 वर्ग किमी है। कैरेबियन सागर में स्थित यह देश क्यूबा से 145 किमी दक्षिण और हैती से 190 किमी पश्चिम में स्थित है। खूबसूरती की बात करें तो इस शब्‍द के नए मायनों से परिचित कराएगी आपको ये जगह, वो भी बिना वीजा।

ईक्वाडोर

वास्‍तविक रूप पर गौर करें तो ईक्वाडोर गणराज्य, दक्षिण अमेरिका में स्थित एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणराज्य है। जानकारी है कि देश के उत्तर में कोलंबिया, पूर्व और दक्षिण में पेरू और पश्चिम की ओर प्रशांत महासागर स्थित है और सभी खूबसूरत हैं। आइए, फिर यहां घूमिए बिना वीजा।

फिजी

आधिकारिक रूप से गौर करें तो फ़िजी द्वीप समूह को गणराज्य के नाम से जाना जाता है। बता दें कि यह दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में एक द्वीप देश है। यह न्यूज़ीलैंड के नॉर्थ आईलैंड से करीब 2000 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है। बेहतरीन प्राकृतिक नजारों के नजरिए से ये देश काफी धनी है। बड़ी और अच्‍छी बात ये है कि यहां पर घूमने के लिए आपको वीजा जैसे झंझटों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

डोमिनिका

डोमिनिका उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में बसा एक देश है। इस देश की खासियत है इसकी खूबसूरती। यहां की खूबसूरती में आप जरूर खो जाएंगे, वह भी बिना की वीजा के।

ग्रेनाडा

ग्रेनाडा की बात करें तो यह दक्षिण पूर्वी कैरेबियन सागर में ग्रेनेडियन्स के दक्षिणी छोर पर स्थित है। यह एक संप्रभु द्वीप देश है, जो ग्रेनाडा द्वीप व छह छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। यहां की खूबसूरती काबिल-ए-तारीफ है, जो भारतीय पर्यटकों को बिना वीजा के घूमने की इजाजत देती है।

एल साल्वाडोर

एल साल्वाडोर मध्य अमेरिका में स्थित सबसे छोटा और सबसे सघन आबादी वाला देश है। ग्वाटेमाला और हॉण्डुरास के बीच इसकी सीमाएं प्रशांत महासागर से मिलती हैं। यह फोंसेका खाड़ी पर स्थित है, जिस तरह निकारागुआ दक्षिण की ओर मिलती है। यहां आप बिना वीजा के प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

नेपाल

नेपाल, एक दक्षिण एशियाई भूपरिवेष्ठित हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर में चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत है। जानना जरूरी होगा कि नेपाल के 81 प्रतिशत नागरिक हिन्दू हैं। यहां भी आप बिना वीजा के घूम सकते हैं।

भूटान

भूटान का राजतंत्र हिमालय पर बसा दक्षिण एशिया का एक छोटा और महत्वपूर्ण देश है। यह देश चीन और भारत के बीच स्थित है। इस देश का स्थानीय नाम द्रुक यू है।

- रेनू तिवारी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़