Nasa के अंतरिक्ष यात्री ने शेयर की महाकुंभ की फोटो, ISS से देखें कैसा है नजारा

mahakumbh nasa
X @astro_Pettit
रितिका कमठान । Jan 27 2025 1:04PM

इसी बीच नासा से भी एक तस्वीर आई है, जो कि अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड पेटिट ने शेयर की है। इन फोटो में महाकुंभ 2025 जगमगाते हुए दिख रहा है। अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड पेटिट 69 वर्षीय है, जो मूलरूप से अभियान 72 चालक दल का हिस्सा है। वो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ही मौजूद है।

प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जिसमें देश-दुनिया से साधु और भक्त पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे है। संगम के किनारे कई श्रद्धालु पहुंच रहे है। इस महाकुंभ में अबतक करोड़ों श्रद्धालु डुबकी लगा चुके है।

इसी बीच नासा से भी एक तस्वीर आई है, जो कि अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड पेटिट ने शेयर की है। इन फोटो में महाकुंभ 2025 जगमगाते हुए दिख रहा है। अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड पेटिट 69 वर्षीय है, जो मूलरूप से अभियान 72 चालक दल का हिस्सा है। वो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ही मौजूद है। रविवार को उन्होंने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इस अंतरिक्ष स्टेशन की फोटो नासा के अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड पेटिट ने शेयर की है। इस फोटो में प्रयागराज जगमगाता हुआ नजर आ रहा है। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान जगमगाते हुए तस्वीर शेयर हुई है। सोशल मीडिया पर उन्होंने जगमगाते हुए शहर की दो तस्वीरें शेयर की है। 

अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री ने इस संबंध में बताया कि रात में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से उन्हें भारत के प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ मेला दिखाई दिया। वर्ष 2025 महाकुंभ मेला रात में आईएसएस से गंगा नदी तीर्थयात्रा का नजारा। दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम रोशनी से जमगमाता हुआ दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर इस फोटो को यूजर्स बहुत शेयर कर रहे है। गंगा नदी पर वर्ष 2025 में आयोजित हो रहे महाकुंभ मेले को हजारों किलोमीटर दूर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से देखा जा सकता है। ये वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी लोगों की सभा है, जहां की रोशनी अंतरिक्ष स्टेशन से देखने पर भी उपलब्ध है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़