Eid al-Adha के मौके पर इस मुस्लिम देश ने लिया सख्त फैसला, पशु बलि पर लगा दी रोक

eid
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

इस बीच ईद से पहले ही हालाँकि, मोरक्को में देश के शासक राजा मोहम्मद VI ने ऐसा फैसला किया है जिससे विवाद छिड़ गया है। एक नए फैसले को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया है। देश के शासक राजा मोहम्मद VI ने आर्थिक और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस वर्ष बकरियों की बलि पर प्रतिबंध लगाया है।

ईद-उल-अज़हा को वैसे तो बलिदान का त्योहार भी कहा जाता है। ईद-उल-अज़हा इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में शुमार है। ईद उल अज़हा मूल रूप से पैगम्बर इब्राहीम की भक्ति का सम्मान करना सिखाता है। पैगम्बर इब्राहीम ईश्वर की आज्ञा का पालन करने के लिए अपने बेटे की बलि देने के लिए तैयार हो गए थे। 

इस बीच ईद से पहले ही हालाँकि, मोरक्को में देश के शासक राजा मोहम्मद VI ने ऐसा फैसला किया है जिससे विवाद छिड़ गया है।  एक नए फैसले को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया है। देश के शासक राजा मोहम्मद VI ने आर्थिक और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस वर्ष बकरियों की बलि पर प्रतिबंध लगाया है। ईद से पहले उन्होंने ये घोषणा की है। इस शादी आदेश के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। आम जनता में इस फैसले के खिलाफ काफी रोष है।

बता दें कि मोरक्को में अधिकारियों में बकरियों की तलाश में कई शहरों में स्थित घरों में छापेमारी भी की है। सुरक्षा बल जहां लोगों के घरों से बकरियां छीन रहे हैं वही इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए है। इस फोटो के देखकर लोगों में काफी नाराजगी है। आम जनता का कहा है कि सरकार का ये आदेश लोगों की धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने के लिए है। मोरक्को के स्थानीय लोगों का कहना है कि राजा ने जो फैसला किया है वो इस्लाम से जुड़ी परंपराओं के खिलाफ है और अनादरपूर्ण है।

कई आलोचकों ने ये दावा भी किया है कि सरकार के इस कदम से बढ़ती मुद्रास्फीति व अन्य आर्थिक समस्याओं से लोगों का ध्यान हटेगा। मोरक्को के धार्मिक नेताओं-विद्वानों ने भी जानकारी दी कि ये प्रतिबंध धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन है।

इस फैसले के बाद देश भर में राजा का विरोध हो रहा है। राजा ने बताया कि वो दश की ओर से और व्यक्तिगत रुप से बलिदान देंगे। हालांकि उनका ये बयान लोगों का गुस्सा ठंडा करने के लिए काफी नहीं है। ईद के मौके पर कुर्बानी देने का अधिकार लोगों से छिना जा रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़