मेहमानों को पत्नी के साथ संबंध बनाने देते हैं इस जनजाति के लोग, दुनियाभर में मशहूर हैं इनके रीती-रिवाज

Tribe
प्रतिरूप फोटो
Unsplash
एकता । Sep 21 2022 6:53PM

हिम्बा जनजाति अफ्रीकी देश के नामीबिया के कुनैन प्रांत में पायी जाती है। यह अपने बेहद ही अजीबो गरीब रीती-रिवाजों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस जनजाति के लोग आज भी हजारों साल पुराने रीती रिवाजों का पालन करते हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जायेंगे।

दुनियाभर में न जाने कितनी जनजातियां मौजूद हैं। यह जनजातियां अपने अनोखे और अजीबोगरीब रीति-रिवाज के लिए जानी जाती हैं। इन्हीं जनजातियों में हिम्बा नाम की जनजाति भी शामिल है। हिम्बा जनजाति अफ्रीकी देश के नामीबिया के कुनैन प्रांत में पायी जाती है। यह अपने बेहद ही अजीबो गरीब रीती-रिवाजों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस जनजाति के लोग आज भी हजारों साल पुराने रीती रिवाजों का पालन करते हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जायेंगे। चलिए जानते हैं हिम्बा जनजाति के रीती-रिवाजों के बारे में-

इसे भी पढ़ें: पत्नी से अलग होने का जश्न मनाएंगे पति, भोपाल की 'भाई वेलफेयर सोसायटी' करेगी डाइवोर्स पार्टी का आयोजन

सिर्फ शादी के दिन नहाती है लड़कियां

हिम्बा जनजाति के लोग दुनिया के सबसे सूखे इलाकों में रहते हैं। इसलिए पानी की कमी के चलते ये रिवाज बनाया गया है। इस जनजाति की महिलाएं सिर्फ अपनी शादी के दिन ही नहाती हैं। अन्य दिन वह एक खास किस्म का पेस्ट अपने शरीर पर लगाती हैं। यह लेप उनके शरीर को बदबू, धूप और कीट पतंगों से बचाता है। इसके अलावा महिलाएं अपने शरीर को खुशबूदार बनाए रखने के लिए खास जड़ी बूटियों का धुआं इस्तेमाल करती हैं।

इसे भी पढ़ें: एडल्ट स्टार का खुलासा, बोल्ड तस्वीरें शेयर करने के लिए टीवी एंकर की जॉब छोड़ी, आज माँ सबसे बड़ी फैन है

मेहमानों का सेक्स के साथ होता है स्वागत

हिम्बा जनजाति के लोग अपने घर आए मेहमानों की खातिरदारी सेक्स के साथ करते हैं। लोग मेहमानों को अपनी बीवी के साथ सेक्स करने की छूट देते हैं। इस दौरान महिलाओं के पति दूसरे कमरे में या फिर घर के बाहर सोते हैं। इसके अलावा महिलाओं को एक से ज्यादा पुरुषों के साथ संबंध बनाने की इजाजत होती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़