World Oceans Day 2026: Plastic Pollution से घुट रहा है समुद्र का दम, जानें इसका पूरा History और महत्व

हर साल 08 जून को विश्व महासागर दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य हर उम्र के लोगों को जागरुक करना है और सशक्त बनाना है।
हर साल 08 जून को विश्व महासागर दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य हर उम्र के लोगों को जागरुक करना है और सशक्त बनाना है। जिससे कि लोग स्वयं आगे बढ़कर नेतृत्व को संभाले और महासागरों व जल निकायों को प्रदूषित होने से बचाएं। विश्व महासागर दिवस हमें यह याद दिलाता है कि महासागर पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। यह दिन एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के साथ हमारे पारिस्थितिकी तंत्र में वास्तविक बदलाव किए जाने के लिए जरूरी कदम उठाने पर जोर देता है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम के बारे में...
इतिहास
पहली बार साल 1992 में रियो डी जनेरियो में आयोजित पृथ्वी शिखर सम्मेलन में कनाडा के 'इंटरनेशनल सेंटर फॉर ओशन डेवलपमेंट' और 'ओशन इंस्टीट्यूट ऑफ कनाडा' द्वारा की गई थी। बता दें कि महासागरों के संरक्षण के लिए एक वैश्विक दिवस मनाने की परिकल्पना की गई थी।
शुरूआती कुछ सालों में यह दिन विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों और पर्यावरणविदों द्वारा मनाया गया है। लेकिन इसके महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2008 में एक प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं 08 जून को ऑफिशियल रूप से 'विश्व महासागर दिवस' के रूप में मान्यता दी गई। जिसके बाद पहली बार 08 जून 2009 को आधिकारिक संयुक्त राष्ट्र विश्व महासागर दिवस मनाया गया।
मुख्य उद्देश्य
इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य महासागरों पर मानवीय गतिविधियों के प्रभावों से वैश्विक समुदाय को अवगत कराना।
वहीं दुनिया भर के नागरिकों को महासागरों के सतत प्रबंधन के लिए प्रेरित करनां।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु के लोगों को अपने लेवल पर पर्यावरण नेता बनने के लिए सशक्त करना है।
अन्य न्यूज़














