लोहड़ी के दिन क्यों खाई जाती हैं ये चीजें, जानें इसके पीछे की मान्यता

 Lohri day
ANI

कल यानी के 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मनाया जाएगा। पंजाब सहित उत्तर भारत में लोहड़ी का त्योहार का धूमधाम से मनाया जाता है। आइए आपको बताते हैं इस दिन क्या चीजें खाईं जाती है।

लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी को बड़े ही उत्साह के साथ मनाई जाती है। लोहड़ी का त्योहार पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारतीय राज्यों में मनाया जाता है। आपको बता दें कि लोहड़ी का जबरदस्त सांस्कृतिक महत्व है क्योंकि यह एक एकजुटता की शक्ति के रूप में कार्य करता है, लोगों को एक साथ लेकर लाता है और रात को जश्न मनाते है। इस दिन परिवार या आसपास के लोग इक्ट्ठा होकर एक जगह आग जलाते हैं और फिर अग्नी में मूंगफली, रेवड़ी और पॉपकॉर्न अर्पित करें। लेकिन इस दिन खास चीजें भी खाईं जाती हैं। आइए आपको बताते हैं लोहड़ी पर क्यों खाई जाती हैं ये चीजें।

लोहड़ी के दिन क्यों खाई जाती हैं ये चीजें

मक्के की रोटी-सरसों का साग

लोहड़ी का त्योहार पर मक्के की रोटी के साथ साग और मक्खन का एक बड़ा टुकड़ा के साथ खाया जाता है। उत्तर भारत में सरसों का साग सबसे ज्यादा खाया जाता है। लोहड़ी पर भी साग खूब खाया जाता है। 

गुड़ की रोटी

लोहड़ी के दिन गुड़ की रोटी खाई जाती है। गुड़ से बनी मीठी रोटी किसी भी फेस्टिवल या सेलिब्रेशन में जरुर बनाई जाती है।

मुरमुरा लड्डू

मुरमुरे के कुरकुरे लड्डू भी लोहड़ी के दिन खूब जाए जाते है। लोहड़ी के जश्न के दौरान बीच-बीच में लगने वाली भूख को शांत करती है। सर्दियों में भी इनका सेवन करना अच्छा माना जाता है।

तिल से बनीं चीजें

लोहड़ी के दौरान एक मुट्ठी तिल के बीज, घी, खोया और चीनी से बनी मिठाईयां लोहड़ी पर जरुर खाई जाती हैं। तिल की तासीर गर्म होती है जो सर्दियों में भी गर्म और तृप्त रखती है। तिल के लड्डू और तिल की गजक खूब खाई जाती है।

मूंगफली और पॉपकॉर्न

लोहड़ी के पर्व पर मूंगफली और पॉपकॉर्न के बिना अधूरा माना जाता है। इसलिए इस दिन मूंगफली और पॉपकॉर्न को अग्नि में चढ़ाया जाता है और फिर सबको बांट दिया जाता है।

चावल और चना दाल खिचड़ी

लोहड़ी का पर्व फसलों की कटाई और नई फसल की बुआई से जुड़ा है। इसलिए इस त्योहार पर चावल और चना दाल की खिचड़ी खाई जाती है। यह खाना एकदम कंफर्ट फूड है जो लोहड़ी पर खाने के लिए बेस्ट है। यह गर्म, पौष्टिक होता है जो रात भर चलने वाले उत्सव के दौरान एनर्जी देता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़