Anti-Valentine's Week: आखिर क्यो मनाया जाता है एंटी-वैलेंटाइन वीक, किन देशों मनाया जाता है

Anti-Valentine's Week
Pixabay

14 फरवरी को देश-दुनिया में वैलेंटाइ डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे के बाद से ही एंटी-वैलेंटाइन वीक शुरु हो जाता है। वैलेंटाइन वीक के दौरान कुछ लोगों के दिल मिले होंगे तो कुछ टूट जाते है। टूट दिल वालों और सिंगल लोग एंटी-वैलेंटाइन वीक मनाते हैं।

फरवरी प्यार का महीना है। कपल्स 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे जरुर सेलिब्रेट करते हैं। हर साल 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वहीं,  लेंटाइन वीक के दौरान कुछ लोगों के दिल मिले होंगे तो कुछ टूट जाते है। ऐसे में सिंगल लोग एंटी-वैलेंटाइन वीक का सेलिब्रेशन करते हैं।

क्या होता है एंटी-वैलेंटाइन्स वीक

यह वैलेंटाइन वीक से काफी अलग है, एंटी-वैलेंटाइन वीक। आमतौर पर सिंगल या प्यार में धोखा खाए हुए लोग एंटी-वैलेंटाइन वीक मनाते हैं। 14 फरवरी के वैलेंटाइन डे के बाद यानी 15 फरवरी से यह वीक शुरु होता है और 7 दिनों तक चलता है। एंटी-वैलेंटाइन डे का हर दिन बहुत अलग होता है। इसमें स्लैप डे, किक डे, परफ्यूम डे, फ्लर्ट डे, कन्फेशन डे, मिसिंग डे और ब्रेकअप डे शामिल है।

एंटी-वैलेंटाइन डे की लिस्ट

- 15 फरवरी, 2025 - स्लैप डे

- 16 फरवरी, 2025 - किक डे

- 17 फरवरी, 2025 - परफ्यूम डे

- 18 फरवरी, 2025 - फ्लर्ट डे

- 19 फरवरी, 2025 - कन्फेशन डे

- 20 फरवरी, 2025 - मिसिंग डे

- 21 फरवरी, 2025 - ब्रेकअप डे

आज है स्लैप डे, 15 फरवरी 2025

आज से यानी के 15 फरवरी से एंटी-वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत हो चुकी है। यह इन लोगों के लिए है, जो साथ में रिलेशनशिप में गलत बर्ताव करते हैं, जिन्हें धोखा दिया गया है, जिनके इमोशन्स के साथ खेला गया है और जिन्हें प्यार के काबिल न समझा गया हो। लेकिन स्लैप डे अपने एक्स को थप्पड़ मारने का दिन नहीं है। इसके विपरीत, यह दिन पुराने रिलेशन से आजाद होने और अपने अंदर की निगेटिविटी दूर करने का है। 

कहां-कहा एंटी-वेलेंटाइन्स वीक मनाया जाता है?

ऐसे कई देश हैं जहां पर एंटी-वेलेंटाइन्स वीक मनाया जाता है, जैसे कि- ईरान, पाकिस्तान, मलेशिया, इंडोनेशिया और उज्बेकिस्तान जैसे देशों में वैलेंटाइन डे मनाने की लिए पाबंदी लगी है। इसी कारण से इन देशों में एंटी-वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। इन इस्लामिक देशों में वैलेंटाइन डे मनाने पर फतवा तक जारी कर देते हैं और सेलिब्रेट करने वालों पर कार्रवाई तक की जाती है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़