World Bollywood Day 2025: हर साल 24 सितंबर को मनाया जाता है वर्ल्ड बॉलीवुड डे, जानिए इतिहास

World Bollywood Day 2025
Creative Commons licenses/Wikimedia Commons

हर साल 24 सितंबर को वर्ल्ड बॉलीवुड डे मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सिनेमा की समृद्ध विरासत और उसके वैश्विक प्रभाव को दिखाने का अहम मौका है। इस दिन बॉलीवुड के प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री के लोग मिलकर सिनेमा के योगदान और कला का जश्न मनाते हैं।

हर साल 24 सितंबर को वर्ल्ड बॉलीवुड डे मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सिनेमा की समृद्ध विरासत और उसके वैश्विक प्रभाव को दिखाने का अहम मौका है। इस दिन बॉलीवुड के प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री के लोग मिलकर सिनेमा के योगदान और कला का जश्न मनाते हैं। वर्ल्ड बॉलीवुड डे का दिन दर्शकों को भारतीय संस्कृति और कहानियों के प्रति जागरूक करता है। इस दिन विभिन्न कार्यक्रम, फिल्म स्क्रीनिंग और चर्चा सत्र का आयोजन किया जाता है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास के बारे में...

कब मनाया जाता है वर्ल्ड बॉलीवुड डे

हर साल 24 सितंबर को वर्ल्ड बॉलीवुड डे मनाया जाता है। यह दिन बॉलीवुड सिनेमा की सराहना और उसके प्रति प्यार को दर्शाने के लिए समर्पित है। इस दिन को दुनियाभर में बॉलीवुड के प्रशंसक मनाते हैं। यह दिन सिनेमा की संस्कृति और विविधता को उजागर करता है। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाते हैं।

उद्देश्य

इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य सिनमा की सांस्कृतिक महत्ता को मान्यता देना है। यह सिनेमा का कला और उसके प्रभाव को लोगों के सामने लाने का काम करता है। यह दिन बॉलीवुड के कलाकारों और निर्माताओं के योगदान को भी सराहता है।

इतिहास

बता दें कि साल 1913 में 'राजा हरिश्चंद्र' नामक फिल्म के साथ बॉलीवुड का इतिहास शुरू होता है। यह पहली पूर्ण हिंदी फिल्म थी। इसी फिल्म के साथ भारतीय सिनेमा की यात्रा शुरू हुई। इसके बाद कई बेहतरीन फिल्में और शैलियां विकसित हुईं। वहीं बॉलीवुड ने समय के साथ कई बदलाव देखे और पूरे विश्व में लोकप्रियता हासिल की। आज के समय में बॉलीवुड सिनेमा एक विशाल उद्योग बन चुका है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़