Valentine's पर Ex से लेना है बदला? Poland का Zoo लाया है अनोखा 'Cockroach' ऑफर

Name a Cockroach After Your Ex
CANVA PRO
एकता । Feb 2 2026 6:23PM

पोलैंड के एक चिड़ियाघर ने वैलेंटाइन डे को सिंगल्स के लिए खास बनाते हुए एक 'रिवेंज पैकेज' पेश किया है, जिसमें पैसों के बदले अपने पूर्व-साथी के नाम पर कॉकरोच का नाम रखने का विकल्प दिया गया है। इस ऑफर में बेसिक नामकरण से लेकर वीआईपी पैकेज तक शामिल है, जिसमें कॉकरोच को दूसरे जानवर को खिलाते हुए देखने का मौका मिलता है, और यह पहल वायरल हो रही है।

फरवरी का महीना आते ही हर तरफ कपल्स और गुलाबों की चर्चा होने लगती है। ऐसे में अगर आप सिंगल हैं, तो हो सकता है कि 'वैलेंटाइन वीक' के नाम से ही आपको थोड़ी चिढ़ होने लगे। लेकिन घबराइए मत, पोलैंड का एक चिड़ियाघर आपके लिए एक धमाकेदार और मजेदार ऑफर लाया है, जहां आप अपने 'एक्स' से एक अनोखा बदला भी ले सकते हैं और जानवरों की मदद कर एक नेक काम भी कर सकते हैं।

क्या है ये पूरा मामला?

पोलैंड का ओरिएंटेरियम चिड़ियाघर (Orientarium Zoo) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस चिड़ियाघर ने सिंगल्स के लिए एक अनोखा 'बदला पैकेज' निकाला है। आप यहां मौजूद कॉकरोच का नाम अपने उस 'एक्स' के नाम पर रख सकते हैं जिसे आप याद नहीं करना चाहते।

कैसे काम करता है यह ऑफर?

चिड़ियाघर ने इस कैंपेन को 'आपके एक्स के लिए एकदम सही तोहफा' बताया है। उनका कहना है कि यह पुरानी यादों को खत्म करने और जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने का एक सांकेतिक तरीका है।

यहां अलग-अलग बजट के हिसाब से 'बदले' के विकल्प दिए गए हैं

बेसिक प्लान (लगभग ₹1,290): आप एक मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच को गोद लेकर उसका नाम अपने एक्स पर रख सकते हैं। इसके बदले आपको एक डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेगा।

प्रो प्लान (लगभग ₹3,870): अगर आप देखना चाहते हैं कि उस कॉकरोच का अंत क्या हुआ, तो इतने पैसे खर्च करने पर आपको उसकी तस्वीर भी भेजी जाएगी (अक्सर इसे बिल्ली या किसी अन्य जानवर को खिला दिया जाता है)।

वीआईपी पैकेज (लगभग ₹7,000): अगर आपका गुस्सा सातवें आसमान पर है, तो यह पैकेज आपके लिए है। इसमें आपके एक्स के नाम वाले कॉकरोच को मीरकैट के सामने परोसा जाएगा और आप इस पूरे 'बदले' का गवाह बन पाएंगे।

सोशल मीडिया पर हलचल

यह खबर आते ही इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग इसे 'ब्रेकअप से उबरने का सबसे सस्ता और टिकाऊ तरीका' बता रहे हैं। चिड़ियाघर का मानना है कि इससे न केवल लोगों का मनोरंजन हो रहा है, बल्कि जुटाया गया पैसा जानवरों के कल्याण के नेक काम में इस्तेमाल किया जा रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़