जल्दी खाना बनाने के सीक्रेट टिप्स, जो आपको भी होने चाहिए पता

हर दिन किचन में समय लगने की एक मुख्य वजह यह होती है कि हमें यह पता ही नहीं होता कि आज क्या बनाना है। इस समस्या से बचने का एक सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप संडे के दिन ही पूरे हफ्ते का मेनू तय कर लें। इससे आपका माइंड काफी हद तक क्लीयर रहेगा और आप अपनी ग्रॉसरी प्लानिंग भी पहले से कर लेंगे।
हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी होता है कि हम सभी घर का बना खाना ही खाएं। लेकिन घर पर खाना बनाने में काफी समय लगता है और इसलिए अधिकतर लोग अपना समय व मेहनत बचाने के चक्कर में खाना ऑर्डर करना ज्यादा पसंद करते हैं। लगातार ऐसा करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे आपके पैसों व सेहत दोनों की बर्बादी होती है।
हो सकता है कि आप भी घर-परिवार, बच्चों व ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच किचन में एक-दो घंटे बर्बाद ना करना चाहते हों। हालांकि, ऐसे में आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो कुछ आसान स्मार्ट किचन हैक्स और थोड़ी सी प्लानिंग की मदद से अपने समय की काफी हद तक बचत कर सकते हैं-
संडे में मेनू करें प्लान
हर दिन किचन में समय लगने की एक मुख्य वजह यह होती है कि हमें यह पता ही नहीं होता कि आज क्या बनाना है। इस समस्या से बचने का एक सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप संडे के दिन ही पूरे हफ्ते का मेनू तय कर लें। इससे आपका माइंड काफी हद तक क्लीयर रहेगा और आप अपनी ग्रॉसरी प्लानिंग भी पहले से कर लेंगे। इस तरह, खाना बनाने में काफी समय बच जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Health और Taste का Perfect Combo है मूंग दाल चटनी, इस Easy Recipe से मिनटों में बनाएं
करें मील प्रिपरेशन
जब आप संडे में ही अपने पूरे सप्ताह का मेनू प्लॉन कर लेते हैं तो इससे मील प्रिपरेशन करना आसान हो जाता है। अमूमन किचन में खाना बनाना इसलिए बोरिंग लगता है, क्योंकि सब्जियां काटने में काफी समय लग जाता है। इसलिए आप कोशिश करें कि आप गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, गोभी को पहले से काट लें। यह सब्जियां दो-तीन दिन आराम से चल जाती हैं। साथ ही, बॉक्स में टिशू पेपर रखें ताकि नमी कम रहे। इसी तरह, प्याज-टमाटर की बेस ग्रेवी भी बनाकर स्टोर कर लें। यह फ्रिज में 3-4 दिन या फ्रीज़र में 15 दिन तक स्टोर की जा सकती है।
प्रेशर कुकर को दें प्राथमिकता
अगर आप किचन में अपना समय बचाना चाहते हैं तो ऐसे में प्रेशर कुकर आपके काफी काम आ सकता है। आप कुकर की मदद से कई तरह की चीजें जैसे दाल, आलू, चना व राजमा आदि आसानी से बना सकते हैं। अगर आप समय बचाना चाहते हैं तो कुकर में खाना बनाते समय स्टैंड का इस्तेमाल करें। मसलन, दाल नीचे रखें और ऊपर स्टैंड में सब्जी रख दें। इस तरह दो चीजें एक साथ पक जाएंगी।
- मिताली जैन
अन्य न्यूज़















