Mundeshwari Temple में होती है बिना खून बहाए सात्विक बलि, बदलता है शिवलिंग का रंग

Mundeshwari Temple
AI Image

बिहार के कैमूर जिले में पवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर देश का सबसे पुराना जीवित मंदिर माना जाता है। करीब 108 ईस्वी में बने इस अष्टकोणीय मंदिर में बिना रक्त बहाए बकरे की सात्विक बलि देने की अनूठी परंपरा है। यहां स्थापित पंचमुखी शिवलिंग और मां मुंडेश्वरी की पूजा पिछले 1900 वर्षों से लगातार जारी है।

बिहार के कैमूर जिले के पवरा पहाड़ी पर मां मुंडेश्वरी मंदिर है। जोकि अद्भुत शक्तिपीठ होने के अलावा भारत का सबसे पुराना जीवित मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण करीब 108 ईस्वी में किया गया था। स्थापत्य और आस्था दोनों के नजरिए से यह मंदिर बेहद खास है। मंदिर में मां मुंडेश्वरी की अष्टभुजा वाली प्रतिमा स्थापित है। सुरक्षा और सिद्धि प्राप्ति के लिए मां मुंडेश्वरी की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं मंदिर में एक शिवलिंग भी स्थापित है, जिस वजह से यह शैव और शक्त दोनों संप्रदायों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।

यह एक अष्टकोणीय मंदिर है और इसकी वास्तुकला, शिल्पकला और पहाड़ पर बसे होने की वजह से इसके दर्शन करना काफी मनोरम लगता है। बसंत पंचमी, नवरात्रि और महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Goddess Parvati: बालू के शिवलिंग की पूजा और सखी द्वारा हरण के बाद ऐसे पड़ा इस कठिन व्रत का नाम हरतालिका तीज

जानें मां मुंडेश्वरी मंदिर का रहस्य

मां मुंडेश्वरी मंदिर अपनी प्राचीनता के अलावा बलि देने के अनोखे तरीके के लिए भी जाना जाता है। यहां पर खासतौर पर बिना खून बहाए बकरे की सात्विक बलि भी दी जाती है।

इसके बाद बकरे को जीवित छोड़ दिया जाता है। वहीं इस मंदिर में स्थित पंचमुखी शिवलिंग को लेकर भी यह मान्यता है कि इसका रंग हमेशा बदलता रहता है। वहीं यह दुनिया के पुराने चालू मंदिरों में से एक है।

जानें मंदिर से जुड़ी मुख्य बातें

मंदिर तक पैदल जाने के लिए सीढ़ियों की भी व्यवस्था है। वहीं मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 500-600 सीढ़ियां चढ़नी होती हैं। वहीं मंदिर पहाड़ी पर स्थित है जोकि करीब 608 फीट ऊपर है।

सीढ़ियों के अलावा  ऊपर जाने के लिए वाहन और सड़क मार्ग की भी व्यवस्था है। मां मुंडेश्वरी का वाहन महिष है, क्योंकि मां मुंडेश्वरी को वाराही देवी के रूप में पूजा जाता है।

पौराणिक कथाएं

हिंदू धर्म के पवित्र देवी ग्रंथ दुर्गा सप्तशती में कथा आती है कि चंड-मुंड के नाश के बाद देवी मां उग्र हो गई थीं। तो चंड को मारने के बाद मुंड देवी से युद्ध करते हुए इसी पहाड़ी के पीछे जा छिपा और यहां पर देवी ने उसका वध किया था।

इस कारण देवी मां उनको मुंडेश्वरी के नाम से पूजते हैं। यहां पर पूजा की परंपरा आज से नहीं बल्कि 1900 सालों से लगातार चली आ रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़