2024 चुनाव पर भरोसा नहीं तो इस्तीफा दें Rahul Gandhi, Ravi Shankar Prasad की मांग

Ravi Shankar Prasad
ANI
अंकित सिंह । Nov 28 2026 7:54PM

परिसीमन और मतदाता सूची के मुद्दे पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने राहुल गांधी को हताश नेता बताते हुए कहा कि वे होमवर्क किए बिना झूठे आरोप लगाते हैं। प्रसाद ने स्पष्ट किया कि 2024 में ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं थे और राहुल संवैधानिक संस्थाओं को गुमराह कर रहे हैं।

परिसीमन बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर बड़ा वार किया है। इसी के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी का बयान अराजकता और हताशा से भरा हुआ है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राहुल गांधी जी को मैं जवाब देना चाहता हूं कि उनकी पूरी टिप्पणी एक हताश और अराजक नेता का वक्तव्य है। राहुल गांधी अराजकता में विश्वास करते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी महिला विरोधी है।

इसे भी पढ़ें: Christchurch Test में Jacob Duffy ने की जोरदार वापसी, 21 रन पर चटकाए 2 विकेट

भाजपा नेता ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि राहुल गांधी होमवर्क नहीं करते हैं। कितना पढ़ते-लिखते हैं, यह छोड़ दीजिए, यह चर्चा का विषय है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि जो लोग उन्हें ट्यूशन देते हैं, लगता है वे भी अपना होमवर्क नहीं करते हैं। क्या ज्ञानेश कुमार 2024 में मुख्य चुनाव आयुक्त थे? नहीं थे। फिर भी राहुल गांधी इसी बात का राग अलापे जा रहे हैं। अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि झूठ बोलने में राहुल गांधी डॉक्टरेट नहीं, बल्कि सुपर डॉक्टरेट हैं। राहुल गांधी एसआईआर में 13 करोड़ नाम कटने की बात करते हैं, जबकि इनमें 2.8 करोड़ मृतक, 6.3 करोड़ स्थानांतरित, 1 करोड़ डुप्लीकेट और 3 करोड़ अनुपस्थित मतदाता हैं। तो फिर ये सब फर्जी कैसे हो गए?

उन्होंने कहा कि इसी तरह आज कह रहे हैं कि 850 सांसदों की संख्या बढ़ाकर भारत के राजनीतिक भूगोल को तोड़ा जा रहा है और तानाशाही लाई जा रही है। राहुल गांधी को शायद मालूम नहीं है कि उनकी ही सरकार के कार्यकाल में तीन-तीन बार परिसीमन हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने की इतनी उत्कंठा है कि वे झूठ बोलने, बेबुनियाद आरोप लगाने और अपनी हताशा जाहिर करने से भी पीछे नहीं हटते। आज यही राहुल गांधी की राजनीति का हाल हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Delimitation Bill पर Kiren Rijiju ने Congress से मांगा समर्थन, राजनीति छोड़ने की दी सलाह

उन्होंने कहा कि क्या 2024 में ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त थे? क्या आपको पता है? ज्ञानेश कुमार नहीं थे। तो फिर इस पद पर कौन था? वे कभी-कभी रात में लोगों को पकड़ लेते हैं, है ना? 2024 में ज्ञानेश कुमार बिल्कुल भी मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं थे। और साल 2029 में भी वे मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं रहेंगे। वे आखिर क्या बातें करते रहते हैं? मतदाताओं से जुड़े पूरे मुद्दे पर राहुल गांधी ने जो बयान दिए हैं, उन्होंने देश के कुछ सबसे ऊंचे संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को भी गुमराह कर दिया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़