चप्पल के जिद्दी निशान और Foot Tan से पाएं छुटकारा, ये घरेलू उपाय देगा Fair Look

गर्मियों में चप्पल-सैंडल के निशानों से हुए काले पैरों की टैनिंग हटाने के लिए यह लेख एक असरदार घरेलू उपाय बताता है। गुनगुने पानी में शैंपू, बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर इस्तेमाल करने से पैरों की त्वचा को फिर से खूबसूरत और मुलायम बनाया जा सकता है।
गर्मियों में अक्सर महिलाएं टैनिंग से परेशान रहती हैं। तेज धूप के कारण होने वाली टैनिंग सबसे ज्यादा पैरों में नजर आती है। गौरतलब है कि टैनिंग खूबसूरती को कम कर देती है, जिससे महिलाएं शर्मिंदगी महसूस करने लगती है। पैरों धूप के कारण होने वाली टैनिंग और चप्पल व सैंडल के काले निशानों से हम सभी परेशान रहते हैं। इस लेख हम लेकर आएं है, पैरों को सुंदर बनाने के लिए कमाल के ब्यूटी टिप्स। आइए आपको बताते हैं कैसे घर पर ही पैरों की टैनिंग को दूर करें।
घर पर करें ये खास उपाय
पैरों की टैनिंग और कालेपन से महिलाएं थोड़ी शर्मिंदगी महसूस करती हैं। अब आप घर पर ही बड़े ही आसान से पैरों में पड़े निशान और टैनिंग को दूर कर सकती हैं। इस खास उपाय का इस्तेमाल करके आप टैनिंग को दूर कर सकते हैं।
इन टिप्स को करें फॉलो
- इसके लिए घर पर एक बर्तन में थोड़ा पानी गुनगुना करें।
- जब पानी गुनगुना हो जाए, तो इसमें आधा पाउच शैंपू मिक्सकर दें।
- इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा, नींबू का रस और थोड़ा नमक मिलाकर मिक्स कर लें।
- इस मिश्रण में आप अपने पैर को कम से कम 40 मिनट तक डुबोकर रखें।
- इसके बाद हल्के हाथों से पैरों की मसाज करते हुए कालेपन को निकालें।
- कुछ ही देर बाद साफ पानी वाले बर्तन में पैरों को डुबोकर अच्छी तरह धो लें।
- इसके बाद अच्छे तरीके से टॉवल से पैर पहुंचकर सूखा लें।
इन बातों का खास ध्यान रखें
इस उपाय के बाद आप पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए मॉइश्चराइजर लगा सकती हैं। आप ऐसा एक हफ्ते में एक बार कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके पैर सॉफ्ट और खूबसूरत बनेंगे, इसके साथ ही टैनिंग भी कम की जा सकती है। इस उपाय को करने से पहले एक बार पैच टेस्ट कर लें।
अन्य न्यूज़















