Party में चाहिए Celeb जैसा Glamour? ट्राय करें ये लेटेस्ट Black Dress डिजाइंस

Black Dress Ideas
Instagram

पार्टी या फंक्शन में सबसे अलग दिखने के लिए ब्लैक ड्रेस एक बेहतरीन फैशन स्टेटमेंट है; जानें बॉडीकॉन, ऑफ-शोल्डर और शिमरी ड्रेस जैसे लेटेस्ट डिजाइन्स को अलग-अलग मौकों पर कैसे स्टाइल करें।

ब्लैक कलर हर किसी बेहद पसंद होता है। किसी भी फंक्शन या पार्टी जलवा बिखरेना है, तो ब्लैक आउटफिट एक फैशन स्टेटमेंट के तौर पर जानी जाती है। गौरतलब है कि ब्लैक कलर हमेशा ट्रेंड में रहता है। किसी भी पार्टी में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाना है, तो ब्लैक आउटफिट को जरुर वियर करें। 

अक्सर महिलाएं पार्टी में क्या पहनें, इसको लेकर काफी कन्फ्यूज रहती हैं। हालांकि ब्लैक कलर की ड्रैस का ऑप्शन  आता है, तो इसके आगे कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। चाहे दोस्तों के साछ आउटिंग प्लान कर सकती हैं, डेट नाइट हो या फिर किसी पार्टी में शामिल करना हो, हर मौके पर यह परफेक्ट लगती हैं। तो चलिए इस लेख में हम आपको ब्लैक ड्रेस के आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं।

ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस

अगर आप ब्लैक ड्रेस खरीदने का प्लान बना रही हैं, तो आप ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस को खरीद सकते हैं। इस तरह की ड्रेस स्लीम महिलाओं पर ज्यादा सूट करती है। इसके साथ आप हाई हील्स और छोटा हैंडबैग को कैरी कर सकते हैं। इस तरह की ड्रेस को आप नाइट पार्टी, बर्थडे पार्टी और क्लब इवेंट्स में जरुर पहन सकते हो। 

ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस

आजकल ऑफ-शोल्डर ड्रेस को काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह की ड्रेस नेकलाइन को हाइलाइट करने के लिए बेस्ट है। इसको आप कॉकटेल पार्टी और डिनर डेट के लिए चयन कर सकती हैं। इस ड्रेस के साथ आप खुले बाल और कानों में सिर्फ ईयररिंग्स को पहन सकते हैं। कम जूलरी के साथ आप इसको वियर कर सकते हैं।

ब्लैक शिमरी ड्रेस 

यदि आप कुछ फंकी स्टाइल ट्राई करना चाहती हैं, तो आप इस तरह की ड्रेस ले सकते हो। इसके साथ ज्वेलरी वियर करने की कोई जरुरत नहीं है, खुद ही यह खूबसूरत है। कॉकटेल पार्टी और फेस्टिव इवेंट्स और न्यू ईयर पार्टी में अक्सर महिलाएं इस तरह की ड्रेस पहनती है। 

 

इसके अलावा, ब्लैक साटन मैक्सी ड्रेस, ब्लैक वन-शोल्डर ड्रेस, ब्लैक रफल ड्रेस, ब्लैक नेट ड्रेस और ब्लैक वेलवेट ड्रेस भी पहन सकती हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़