Fashion Tips: बिना थिनर के भी आसानी से छुड़ा सकती हैं नेल पेंट, आपके बहुत काम आएंगे ये टिप्स

Fashion Tips
Creative Commons licenses

लड़कियों व महिलाओं को जितनी जल्दी नेल पेंट लगाने की होती है, तो उतनी ही जल्दी उस नेल पेंट को बदलकर दूसरी लगाने की होता है। ऐसे में आप बिना नेल पेंट रिमूवर के भी इन आसान तरीकों से नेल पेंट हटा सकते हैं।

आज के समय में लगभग हर लड़की व महिला अपने नेल्स को अच्छा दिखाने के लिए उन पर रंग-बिरंगे नेल पेंट लगाना बेहद पसंद करती हैं। लेकिन जितनी जल्दी नेल पेंट लगाने की होती है, तो उतनी ही जल्दी उस नेल पेंट को बदलकर दूसरी लगाने की होता है। हांलाकि नेल पेंट को हटाने के लिए नेल पेंट रिमूवर भी मार्केट में उपलब्ध होता है। लेकिन कई बार नेल पेंट तो बदलना चाहते हैं, लेकिन नेल पेंट रिमूवर खत्म हो जाता है।

ऐसी स्थिति बनने पर कई लड़कियां व महिलाएं कई दूसरे उपाय भी खोज लेती हैं। जहां कुछ हेयर क्लिप की मदद से नाखूनों पर लगे नेल पेंट को खुरच देती हैं। तो वहीं कुछ नेल पेंट को अन्य तरीकों से हटाने का उपाय खोज लेती हैं। लेकिन हेयर क्लिप आदि से नेल पेंट खुरचने से आपके नाखून भी खराब हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Anti Aging Face Mask: ग्लो बढ़ाने और झुर्रियों से बचने के लिए लगाएं ये नेचुरल फेस मास्क, फूलों सी निखर आएगी रंगत

ऐसे में अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाकर आप बिना नेल्स को कोई नुकसान पहुंचाए, उन पर से नेल पेंट हटा सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन सिंपल टिप्स के बारे में...

नींबू

भारतीय रसोई में नींबू आसानी से मिलने वाला इंग्रीडिएंट है। नेल पेंट रिमूव करने के लिए आप नींबू के रस में विनेगर को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसको नेल पेंट रिमूव करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। जब आप नींबू के रस और विनेगर वाले मिक्सचर को नेल पेंट पर हल्का-हल्का रब करेंगी तो नेल पेंट भी रिमूव होने लगेगी।

परफ्यूम

नेल पेंट हटाने के लिए आप परफ्यूम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नेल पेंट रिमूव करने के लिए आप डिओड्रेंट या परफ्यूम का भी उपयोग कर सकती हैं। परफ्यूम को कॉटन बड की हेल्प से नेल्स पर अप्लाई कर नेल पेंट रिमूव कर सकती हैं।

अल्कोहल

इसके अलावा अल्कोहल भी नेल पेंट को रिमूव करने में सहायक होता है। एक कॉटन बड की हेल्प से अल्कोहल को नेल्स पर अप्लाई करें। आपको बता दें कि नेल पेंट को रिमूव करने के लिए अल्कोहल एक अच्छा ऑप्शन है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़