Monsoon Hair Care: Monsoon में बाल रहेंगे Strong & Shiny, बस ये 5 Hair Care Tips आज ही अपनाएं

हवा में मौजूद मॉइस्चर हेयर फॉल की वजह बनता है। ऐसे में क्यों न बालों को झड़ने से पहले ही इनको रोकने के लिए कुछ ऐसे तरीके अपनाए जाएं, जिससे बारिश के मौसम में हेयर फॉल कम हो सके।
भारत के अधिकतर राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। वहीं कुछ राज्यों में खासकर उत्तर भारत में जून के आखिरी में बारिश का मौसम आ गया है। लेकिन इस मौसम में सबसे बड़ी परेशानी अगर होती है, तो वह हेयर फॉल की है। हवा में मौजूद मॉइस्चर हेयर फॉल की वजह बनता है। ऐसे में क्यों न बालों को झड़ने से पहले ही इनको रोकने के लिए कुछ ऐसे तरीके अपनाए जाएं, जिससे बारिश के मौसम में हेयर फॉल कम हो सके। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके इस मौसम में आप हेयर फॉल को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
मॉनसून में हेयर फॉल रोकने के लिए टिप्स
माइल्ड शैंपू और कंडीशनर
अच्छा शैंपू और कंडीशनर बालों की अधिकतर दिक्कतों को दूर कर देता है। अगर आप बिना सोचे-समझे केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। तो बारिश के मौसम में इसको बदल दें। एक माइल्ड और सल्फेट फ्री शैंपू स्कैल्प की हेल्थ को ठीक करने में सहायता करता है।
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: उमस में भी घंटों टिका रहेगा मेकअप, अपनाएं ये असरदार Foundation Hacks
चौड़े दांतों वाली कंघी का यूज करें
चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करने से आपके बाल कम टूटेंगे। बालों को सुलझाने के लिए हमेशा नीचे से सुलझाएं। इसके बाद ही सिर से नीचे की ओर कंघी ले जाएं। गीले बालों पर कंघी नहीं करना चाहिए। इससे बाल जड़ों से कमजोर होते हैं।
हीट स्टाइलिंग न करें
हेयर स्ट्रेटनर, ब्लो ड्रायर और कर्ल करने से आपके बाल जल्दी डैमेज हो जाते हैं और तेजी से टूटने लगते हैं। इस कारण बारिश के मौसम में हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल जितना हो सके, उतना कम करना चाहिए।
टाइट हेयरस्टाइल न करें
बन, पोनीटेल या ब्रेड्स बनाने से बालों की जड़ों में खिंचाव महसूस हो सकता है। इस मौसम में बालों को हल्का बांधना चाहिए, जिससे कि सिर पर अधिक दबाव न पड़े।
पौष्टिक डाइट लेना जरूरी
मॉनसून में लोग हेल्दी खाना खाने की जगह चाट-पकौड़े खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इससे स्वाद को संतुष्टि मिलती है लेकिन सेहत के साथ समझौता हो जाता है। वहीं अगर बालों को हेल्दी बनाए रखना चाहती हैं, तो आपको मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन रिच डाइट लेना जरूरी है। बालों के लिए ऐसी डाइट लें, जिसमें विटामिन A, विटामिन C, प्रोटीन, बायोटिन, ओमेगा फैटी एसिड्स और आयरन भरपूर मात्रा में हो।
अन्य न्यूज़















