Beauty Tips: चेहरे के Open Pores से राहत दिलाएंगे Cucumber Ice Cube और Green Tea Toner

चेहरे के बड़े ओपन पोर्स और चिपचिपी त्वचा से राहत पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू नुस्खे अपनाए जा सकते हैं। खीरे के रस से बना आइस क्यूब चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल कम कर पोर्स सिकोड़ता है। वहीं ग्रीन टी और एलोवेरा जेल से बना टोनर त्वचा को हाइड्रेट कर कसाव लाता है।
चिपचिपी स्किन और चेहरे पर होने वाले बड़े-बड़े ओपन पोर्स अक्सर हमारे चेहरे की रंगत को फीका कर देते हैं। वहीं पास से देखने पर त्वचा का ग्लो भी कम लगता है। ऐसे में आप इन ओपन पोर्स ले राहत पाने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का यूज करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं पार्लर जाकर ट्रीटमेंट कराती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस ओपन पोर्स की समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो आप घर पर सिर्फ 5 मिनट में 2 नुस्खे अपना सकती हैं। इससे ओपन पोर्स कम होंगे और आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करेगी।
आजमाएं ये घरेलू उपाय
अगर आप भी रोजाना 5 मिनट वाले नुस्खे को आजमाती हैं, तो इससे धीरे-धीरे ओपन पोर्स की समस्या खत्म हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: Dussehra पर भारी कपड़ों की जगह महिलाएं चुनें ट्रेंडी Indo-Western Shrug Sets
खीरे के रस का आइस क्यूब
ओपन पोर्स को कम करने के लिए आप खीरे के रस से बने आइस क्यूब्स का यूज कर सकती हैं।
इसके लिए सबसे पहले खीरे का रस निकाल लें और आइस ट्रे में जमने के लिए रख दें।
जब यह रस जमकर आइस क्यूब बन जाए, तो इसको एक साफ और सूती कपड़े में लपेट लें।
इस आइस क्यूब से फेस पर हल्के हाथों से मसाज करें।
इस तरह से करने से ओपन पोर्स सिकुड़ने लगते हैं और आपका फेस नेचुरली ग्लो करता है।
ग्रीन टी और एलोवेरा जेल का होममेड टोनर
इसके अलावा आप यह 5 मिनट वाला नुस्खा भी आजमाकर देख सकती हैं। इसके लिए आप आसानी से घर पर होममेड टोनर बनाकर तैयार कर सकती हैं।
इस टोनर को बनाने के लिए सबसे पहले ताजा एलोवेरा जेल लें और फिर इसमें पकी हुई ग्रीन टी का ठंडा पानी इसमें मिक्स करें।
इसके बाद दोनों को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसको एक स्प्रे बोतल में भर लें।
अब रात को सोने से पहले इस टोनर को अपने फेस पर स्प्रे करें।
इस टोनर को रातभर के लिए फेस पर लगा रहने दें और अगली सुबह नॉर्मल पानी से फेसवॉश कर लें।
इन उपायों के फायदे
बता दें कि जब भी आप आइस क्यूब का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे त्वचा का एक्स्ट्रा ऑयल कम होता है। जिससे मेकअप के समय किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है। साथ ही धीरे-धीरे ओपन पोर्स भी कम होने लगते हैं। ग्रीन टी और एलोवेरा स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करता है और ओपन पोर्स को कसने में भी मददगार साबित होते हैं।
अन्य न्यूज़













