Face Mask For Summer: तपती गर्मी से स्किन को ठंडक दिलाएंगे ये कूलिंग फेस मास्क

face mask
Creative Commons licenses
मिताली जैन । Mar 24 2024 11:28AM

गर्मी के मौसम में खीरा और दही से मास्क बनाना अच्छा आइडिया हो सकता है। जहां, खीरा एक कूलिंग एजेंट के रूप में काम करता है और दही त्वचा को एक्सफोलिएट और हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।

जब मौसम बदलता है तो आपकी स्किन अतिरिक्त केयर मांगती है। गर्मी के मौसम में अक्सर तपिश के कारण स्किन में रेडनेस व जलन का अहसास होता है। कभी-कभी गर्मी व पसीने के कारण खुजली भी होती है। ऐसे में आपको इस तरह की चीजों को अपनी स्किन पर अप्लाई करना चाहिए, जो ना केवल आपकी स्किन को पोषण दे, बल्कि इससे स्किन को ठंडक भी मिल सके।

इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप घर पर ही कुछ फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल करें। इस फेस मास्क को बनाते समय आप कुछ कूलिंग इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही कूलिंग फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं, जो गर्मी में आपकी स्किन को पैम्पर करेंगे-

इसे भी पढ़ें: Holi पर इस तरह करें अपने बालों की देखभाल, नहीं होगा कोई नुकसान

खीरा और दही से बनाएं मास्क

गर्मी के मौसम में खीरा और दही से मास्क बनाना अच्छा आइडिया हो सकता है। जहां, खीरा एक कूलिंग एजेंट के रूप में काम करता है और दही त्वचा को एक्सफोलिएट और हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।

आवश्यक सामग्री-

- 1/2 खीरा

- 1/4 कप सादा दही

इस्तेमाल करने का तरीका- 

- सबसे पहले आधा खीरा लें और उसे ब्लेंड करें।

- अब इसमें दही मिक्स करके एक स्मूथ पेस्ट बना लें।

- अपने फेस को क्लीन करके इस मास्क को चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।

- अंत में, सादे पानी की मदद से चेहरे को धो लें।

पुदीना और दही से बनाएं मास्क

अगर आपके पास खीरा नहीं है तो आप पुदीना का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और एक कूलिंग फेस मास्क बना सकते हैं। 

आवश्यक सामग्री

- 1/2 कप सादा दही

- 1/4 कप ताजी पुदीने की पत्तियां

इस्तेमाल करने का तरीका-  

- सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को थोड़े से पानी की मदद से पीस लें।

- अब इसे दही के साथ मिक्स करके एक चिकना पेस्ट बना लें।

- अपने चेहरे को क्लीन करें और तैयार मास्क को चेहरे पर लगाएं।

- करीबन 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

- मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़