Monsoon Skin Care: बरसात में चेहरे पर Ice Cube का इस्तेमाल कितना सही? जानें क्या कहते हैं Experts

Monsoon Skin Care
AI Image

मानसून के दौरान चेहरे पर सीधे बर्फ का इस्तेमाल त्वचा की रक्त वाहिकाओं को सिकोड़कर अस्थायी राहत तो देता है, लेकिन यह इरिटेशन और आइस बर्न का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, बरसात में स्किनकेयर के लिए आइस क्यूब का सीधा प्रयोग करने के बजाय सुरक्षात्मक तरीकों को अपनाना अधिक स्वास्थ्यवर्धक है। मानसून स्किनकेयर टिप्स और चेहरे पर बर्फ लगाने के सही तरीकों का विश्लेषण इस लेख में विस्तार से किया गया है।

मानसून के समय स्किन संबंधित समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में महिलाएं घर पर ही स्किनकेयर में लग जाती है। लेकिन उनको नहीं पता कि कुछ घरेलू नुस्खे नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। यदि आप भी बरसात में चेहरे पर आइस क्यूब्स का यूज करते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। बरसात में स्किन पर आइस क्यूब लगाएं या नहीं आपको बताते हैं।

स्किन पर डायरेक्ट बर्फ लगाने के नुकसान

स्किन एक्सपर्ट ने बताया है कि बरसात के समय कुछ लोग चेहरे बर्फ लगाते हैं, लेकिन आप फेस पर आइस क्यूब का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह आपकी स्किन को फायदा नहीं पहुंचाएंगी, बल्कि नुकसान करेगी। असल में हमारी स्किन के नीचे की तरफ ब्लड वेसल्स को श्रिंक करती है, जिससे पफिनेस, सूजन, रेडनेस और ओपन पोर्स भी कम नजर आते हैं, लेकिन ये इफेक्ट्स कम टाइम के लिए होते हैं।

चेहरे पर बर्फ लगाने का गलत तरीका

अक्सर लोग गलत तरीके से चेहरे पर बर्फ लगाते हैं। भूलकर भी अपने चेहरे पर डायरेक्ट बर्फ न लगाएं। ऐसा करने से फेस पर इरिटेशन हो सकती है। कई बार लोगों को इसका इस्तेमाल करने से आइस बर्न भी हो सकता है। लेकिन आप इसको सीधा चेहरे पर लगाने से बचें। 

आइस क्यूब्स इस्तेमाल करने के 2 बेस्ट तरीके

आइस क्यूब्स को चेहरे पर सीधा लगाने के बजाय आप किसी भी कॉटन के कपड़े में लपेटकर फिर चेहरे की मसाज कर सकती हैं। एक बड़े बर्तन में पानी और आइस डालकर फेस इसमें डुबा सकती हैं। ऐसा करने से कूलनेस बराबर फेस पर डिस्ट्रीब्यूट हो जाती है और फेस पर इरिटेशन भी नहीं होती है। ये दो तरीके सबसे बेस्ट हो सकते हैं। इन्हें आप जरुर ट्राई करें, इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी और चेहरा भी ग्लोइंग बना रहेगा। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़